UPSC Prelims 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) परीक्षा आज 24 मई को देशभर में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हो रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजकर 30 मिनट से 11 बजकर 30 मिनट तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। परीक्षा खत्म होने के बाद आयोग जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की जारी करेगा।
परीक्षा के तुरंत बाद मिलेगी आंसर-की
यूपीएससी के नए नियमों के अनुसार, परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी जाएगी। परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर इसे ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। आंसर की आते ही छात्र अपने सवालों के जवाब का मिलान कर सकते हैं और अपने रिजल्ट का अनुमान लगा सकते हैं।
31 मई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
अगर आंसर-की चेक करते समय किसी कैंडिडेट को लगता है कि, आयोग द्वारा दिया गया कोई जवाब गलत है तो वे उस पर अपनी आपत्ति (ऑब्जेक्शन) दर्ज करा सकेंगे। यूपीएससी ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए 31 मई, 2026 तक का समय दिया है। अगर कैंडिडेट की ओर से किया गया दावा सही साबित होता है तो, उसे उस सवाल के पूरे नंबर दिए जाएंगे।
UPSC CSE Provisional Answer Key 2026 : यहां से करें डाउनलोड
ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी प्रीलिम्स आंसर-की
- सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर व्हाट्स न्यू (What’s New) सेक्शन में जाएं और आंसर-की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- अब प्रोविजनल आंसर-की आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न-पत्र से इसके उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
ये है परीक्षा की मार्किंग स्कीम
- पेपर 1: इसमें सामान्य अध्ययन के कुल 100 सवाल पूछे जाते हैं। हर सही जवाब के लिए 2 अंक मिलते हैं। इसमें नेगेटिव मार्किंग भी होती है और हर गलत जवाब पर एक तिहाई (0.66) अंक काट लिए जाते हैं।
- पेपर 2 (CSAT): इस पेपर में कुल 80 सवाल होते हैं और हर सही जवाब के लिए 2.5 अंक दिए जाते हैं। इसमें भी गलत जवाब देने पर एक तिहाई (0.83) अंक काटे जाते हैं। जिस सवाल का जवाब नहीं दिया जाएगा उसके अंक नहीं कटेंगे।


