आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना दौलतपुर गांव की है। मृतक की पहचान मथवलिया निवासी रंजीत प्रसाद के बेटे विश्वजीत कुमार(26) के तौर पर हुई है। दौलतपुर बाजार में फास्ट-फूड की दुकान चलाता था। घायल युवक का नाम मिथलेश कुमार है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
दोस्त के साथ दुकान पर जा रहा था मृतक के चचेरे भाई कृष राज उर्फ भरोसा राम ने बताया कि छह महीने पहले ही विश्वजीत की शादी हुई थी। अपने दोस्त के साथ दुकान पर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भाई की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन भाई और दो बहन में चौथे स्थान पर था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पत्नी काजल कुमारी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। आरा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक दोस्त की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना दौलतपुर गांव की है। मृतक की पहचान मथवलिया निवासी रंजीत प्रसाद के बेटे विश्वजीत कुमार(26) के तौर पर हुई है। दौलतपुर बाजार में फास्ट-फूड की दुकान चलाता था। घायल युवक का नाम मिथलेश कुमार है। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे।
दोस्त के साथ दुकान पर जा रहा था मृतक के चचेरे भाई कृष राज उर्फ भरोसा राम ने बताया कि छह महीने पहले ही विश्वजीत की शादी हुई थी। अपने दोस्त के साथ दुकान पर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायलों सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां भाई की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक तीन भाई और दो बहन में चौथे स्थान पर था। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। पत्नी काजल कुमारी समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
No tags for this post.