जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान झाझा प्रखंड के धमना निवासी उमेश गोस्वामी की 35 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर सवार देवर और पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। कुंती देवी अपने देवर और पुत्र के साथ खैरा प्रखंड के भौड़ गांव में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। भंवरवा पुल के पास बाइक पर अधिक सामान और झोला होने के कारण वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कुंती देवी के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। जमुई-झाझा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर है। उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान झाझा प्रखंड के धमना निवासी उमेश गोस्वामी की 35 वर्षीय पत्नी कुंती देवी के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर सवार देवर और पुत्र को मामूली चोटें आई हैं। कुंती देवी अपने देवर और पुत्र के साथ खैरा प्रखंड के भौड़ गांव में एक रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। भंवरवा पुल के पास बाइक पर अधिक सामान और झोला होने के कारण वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कुंती देवी के सिर, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार सिंह ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।


