गया जिले के फतेहपुर-वजीरगंज सड़क मार्ग पर मंगलवार देर शाम भारे मोड़ के पास एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बचाई जान घटना के बाद एक युवक खुद ही नहर से बाहर निकलकर मौके से चला गया, जबकि दूसरे युवक को धनेता गांव के ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। तीखे मोड़ पर हुआ हादसा ग्रामीणों के अनुसार, वजीरगंज से फतेहपुर की ओर जा रहे दोनों युवक भारे मोड़ के तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर गए। युवकों की पहचान नहीं घायल युवक के पास नवादा जिले के तुंगी के एक डॉक्टर की पर्ची और एक्स-रे रिपोर्ट मिली है। फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक बोलने में असमर्थ है और उसकी पहचान के लिए हिसुआ थाना से संपर्क किया जा रहा है। गया जिले के फतेहपुर-वजीरगंज सड़क मार्ग पर मंगलवार देर शाम भारे मोड़ के पास एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से एक युवक को गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बचाई जान घटना के बाद एक युवक खुद ही नहर से बाहर निकलकर मौके से चला गया, जबकि दूसरे युवक को धनेता गांव के ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाला। पुलिस की मदद से उसे सीएचसी फतेहपुर पहुंचाया गया। तीखे मोड़ पर हुआ हादसा ग्रामीणों के अनुसार, वजीरगंज से फतेहपुर की ओर जा रहे दोनों युवक भारे मोड़ के तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण नहर में गिर गए। युवकों की पहचान नहीं घायल युवक के पास नवादा जिले के तुंगी के एक डॉक्टर की पर्ची और एक्स-रे रिपोर्ट मिली है। फतेहपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवक बोलने में असमर्थ है और उसकी पहचान के लिए हिसुआ थाना से संपर्क किया जा रहा है।


