पूर्णिया में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को संदिग्ध हरकत करते दिखे थे बाइक सवार; तलाशी में एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस बरामद

पूर्णिया में हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार:पुलिस को संदिग्ध हरकत करते दिखे थे बाइक सवार; तलाशी में एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस बरामद

पूर्णिया में के.नगर थाना की पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पकड़े के बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज निवासी गौरव कुमार और मधुबनी थाना क्षेत्र के कौशिक नगर डीएवी चौक निवासी ज्योति प्रकाश के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष बोले- अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा जानकारी देते हुए के.नगर थानाध्यक्ष अजय अजनबी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत केनगर थाना पुलिस इलाके में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक बाइक पर सवार दो युवकों पर पड़ी। दोनों युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों घबराकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन गश्ती में मौजूद पुलिस जवानों ने तेजी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और जिस बाइक से दोनों घूम रहे थे, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। हथियार मिलने के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वे हथियार कहां से लाए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में तो नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पूर्णिया में के.नगर थाना की पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद पकड़े के बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान के.नगर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज निवासी गौरव कुमार और मधुबनी थाना क्षेत्र के कौशिक नगर डीएवी चौक निवासी ज्योति प्रकाश के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष बोले- अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा जानकारी देते हुए के.नगर थानाध्यक्ष अजय अजनबी ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत केनगर थाना पुलिस इलाके में नियमित गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक बाइक पर सवार दो युवकों पर पड़ी। दोनों युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे थे। पुलिस को देखते ही दोनों घबराकर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन गश्ती में मौजूद पुलिस जवानों ने तेजी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और जिस बाइक से दोनों घूम रहे थे, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया। हथियार मिलने के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि वे हथियार कहां से लाए थे और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में तो नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *