रामगढ़ पुलिस ने एक बंद घर में चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर घर से विदेशी मुद्रा और जेवरात चुराने का आरोप है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रजरप्पा मोड़ से पकड़ा और उनके पास से चोरी की गई विदेशी मुद्रा बरामद की। यह मामला रजरप्पा थाना में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे वह अपनी तीनों बेटियों के साथ जमशेदपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं, जिससे उनका घर खाली था। घर में चोरी हो चुकी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था 27 नवंबर 2025 को जब उनके छोटे भाई जाहिद और मां मेहर फातमा घर की देखभाल के लिए पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि घर में चोरी हो चुकी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस संबंध में रजरप्पा थाना कांड संख्या 189/2025, दिनांक 27.11.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4)/305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। इस दल द्वारा चोरी हुई नगदी और जेवरातों की बरामदगी के लिए रामगढ़ और बोकारो जिलों के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। रजरप्पा मोड़ पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया इसी क्रम में 2 दिसंबर 2025 को एसपी को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक रजरप्पा मोड़ पर चोरी हुई विदेशी मुद्रा (दिरहम और रियाल) को चितरपुर स्थित विदेशी मुद्रा विनिमय दुकान पर ले जाने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक ने विशेष छापेमारी दल को इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रजरप्पा मोड़ पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से 1000 मूल्यवर्ग के 30 दिरहम, 500 मूल्यवर्ग के 3 दिरहम, 100 मूल्यवर्ग का 1 दिरहम, 500 मूल्यवर्ग का 1 रियाल और 100 मूल्यवर्ग का 1 रियाल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटू कुमार महतो (उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व. बासुदेव महतो, निवासी आजाद नगर सिवनडीह, थाना- माराफारी, जिला- बोकारो) और सन्नी कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता- रामकुमार गोप, निवासी आजाद नगर सिवनडीह, थाना- माराफारी, जिला- बोकारो) के रूप में हुई है। रामगढ़ पुलिस ने एक बंद घर में चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों पर घर से विदेशी मुद्रा और जेवरात चुराने का आरोप है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रजरप्पा मोड़ से पकड़ा और उनके पास से चोरी की गई विदेशी मुद्रा बरामद की। यह मामला रजरप्पा थाना में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे वह अपनी तीनों बेटियों के साथ जमशेदपुर में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गई थीं, जिससे उनका घर खाली था। घर में चोरी हो चुकी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था 27 नवंबर 2025 को जब उनके छोटे भाई जाहिद और मां मेहर फातमा घर की देखभाल के लिए पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि घर में चोरी हो चुकी थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इस संबंध में रजरप्पा थाना कांड संख्या 189/2025, दिनांक 27.11.2025 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4)/305(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया। इस दल द्वारा चोरी हुई नगदी और जेवरातों की बरामदगी के लिए रामगढ़ और बोकारो जिलों के विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। रजरप्पा मोड़ पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया इसी क्रम में 2 दिसंबर 2025 को एसपी को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक रजरप्पा मोड़ पर चोरी हुई विदेशी मुद्रा (दिरहम और रियाल) को चितरपुर स्थित विदेशी मुद्रा विनिमय दुकान पर ले जाने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक ने विशेष छापेमारी दल को इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रजरप्पा मोड़ पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से 1000 मूल्यवर्ग के 30 दिरहम, 500 मूल्यवर्ग के 3 दिरहम, 100 मूल्यवर्ग का 1 दिरहम, 500 मूल्यवर्ग का 1 रियाल और 100 मूल्यवर्ग का 1 रियाल बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान छोटू कुमार महतो (उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व. बासुदेव महतो, निवासी आजाद नगर सिवनडीह, थाना- माराफारी, जिला- बोकारो) और सन्नी कुमार (उम्र 20 वर्ष, पिता- रामकुमार गोप, निवासी आजाद नगर सिवनडीह, थाना- माराफारी, जिला- बोकारो) के रूप में हुई है।


