गया के गुरुआ बाजार में ब्लेड मारकर पैसे चुराने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ में जुटी हैं। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि गुरारू थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि ब्लेड मारकर उनके थैले से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने पीड़िता की तरफ से दी गई जानकारी और निशानदेही के आधार पर इन महिलाओं को गिरफ्तार किया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गया के गुरुआ बाजार में ब्लेड मारकर पैसे चुराने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं से पूछताछ में जुटी हैं। थाना प्रभारी मनेश कुमार ने बताया कि गुरारू थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी रविंद्र कुमार की पत्नी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने लिखित आवेदन में बताया है कि ब्लेड मारकर उनके थैले से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने पीड़िता की तरफ से दी गई जानकारी और निशानदेही के आधार पर इन महिलाओं को गिरफ्तार किया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


