भागलपुर में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में फायरिंग करते हुए एक युवक दिख रहा है, जिसका नाम शहजादा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के अस्तु गांव का है। जानकारी के मुताबिक ताजिया जुलूस ले जाने के दौरान विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच शनिवार शाम को भी कहासुनी हुई थी। रविवार को जब जुलूस ले जाया जा रहा था। तभी एक पक्ष ने जुलूस को रोक दिया। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। करीब 20 मिनट तक लाठी-डंडे चलते रहे। घायलों की पहचान मो. अफरान, मो. सफरान, मो. शहजादा, मो. सड्डू, मो. नजरुल, मो. ताहिर, जाहिद और सबरान के रूप में हुई है। सभी का इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि ‘आपस में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।’ विधि-व्यवस्था डीएसपी चंद्र भूषण ने बताया कि ‘मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की पुष्टि नहीं है।’ —————– ये खबर भी पढ़ें मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दो अखाड़ों के बीच विवाद:वैशाली में दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत वैशाली के देसरी सब्जी हाट में रविवार दोपहर मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच झड़प हो गई। जिसमें आजाद अखाड़ा और पगला अखाड़ा के लोग आमने-सामने आ गए। मिली जानकारी के अनुसार आजाद अखाड़ा का जुलूस इमामबाड़े से जफराबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पगला अखाड़ा देसरी पटेल चौक की तरफ से आ रहा था। दोनों अखाड़े सब्जी हाट में मिल गए। शुरू में बहस हुई। फिर पगला अखाड़े के एक सदस्य ने आजाद अखाड़े के एक खिलाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों अखाड़े अपनी-अपनी दिशा में भ्रमण के लिए निकल गए। पूरी खबर पढ़ें भागलपुर में रविवार को ताजिया जुलूस के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में फायरिंग करते हुए एक युवक दिख रहा है, जिसका नाम शहजादा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के अस्तु गांव का है। जानकारी के मुताबिक ताजिया जुलूस ले जाने के दौरान विवाद शुरू हुआ। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच शनिवार शाम को भी कहासुनी हुई थी। रविवार को जब जुलूस ले जाया जा रहा था। तभी एक पक्ष ने जुलूस को रोक दिया। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। करीब 20 मिनट तक लाठी-डंडे चलते रहे। घायलों की पहचान मो. अफरान, मो. सफरान, मो. शहजादा, मो. सड्डू, मो. नजरुल, मो. ताहिर, जाहिद और सबरान के रूप में हुई है। सभी का इलाज कराया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच में जुटी पुलिस लोदीपुर थाना अध्यक्ष घनश्याम कुमार ने बताया कि ‘आपस में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।’ विधि-व्यवस्था डीएसपी चंद्र भूषण ने बताया कि ‘मामले की जांच की जा रही है। फायरिंग की पुष्टि नहीं है।’ —————– ये खबर भी पढ़ें मोहर्रम के ताजिया जुलूस में दो अखाड़ों के बीच विवाद:वैशाली में दोनों पक्षों के बीच हुई झड़प, पुलिस ने समझा-बुझाकर कराया शांत वैशाली के देसरी सब्जी हाट में रविवार दोपहर मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच झड़प हो गई। जिसमें आजाद अखाड़ा और पगला अखाड़ा के लोग आमने-सामने आ गए। मिली जानकारी के अनुसार आजाद अखाड़ा का जुलूस इमामबाड़े से जफराबाद की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पगला अखाड़ा देसरी पटेल चौक की तरफ से आ रहा था। दोनों अखाड़े सब्जी हाट में मिल गए। शुरू में बहस हुई। फिर पगला अखाड़े के एक सदस्य ने आजाद अखाड़े के एक खिलाड़ी पर हमला कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही देसरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों अखाड़े अपनी-अपनी दिशा में भ्रमण के लिए निकल गए। पूरी खबर पढ़ें
No tags for this post.