मधेपुरा के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को थाईलैंड के पटाया के लिए रवाना हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी। नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने बताया कि 22 से 24 अगस्त तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित पांचवीं नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में मधेपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए थे। ओपन एशियन कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के दो खिलाड़ी सुभाष कुमार और नरेश कुमार को थाईलैंड में आयोजित ओपेन एशियन कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। दोनों खिलाड़ी कुमारखंड प्रखंड के रौता के रहने वाले हैं। थाईलैंड रवाना होने से पूर्व दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन संघ कार्यालय में किया गया। सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राहुल यादव और सचिव विवेक कुमार ने कहा कि ये बच्चे बेहद मेहनती हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद इन्होंने अपनी लगन से राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर मधेपुरा का परचम लहराएंगे। दोनों खिलाड़ियों को रवाना करने में विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी, हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ, विभिन्न स्कूलों और समाज के गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कई खिलाड़ी रहें उपस्थित इस मौके पर संरक्षक तूरबसु बंटी, बॉक्सिंग संघ के सचिव गुलशन कुमार, सुधांशु कुमार, विपिन कुमार, साहिल कुमार, चंदन कुमार, दीपराज आनंद, स्वाति रंजन, शीतल कुमारी, किशोर कुमार, सुमन कुमार समेत वूशु संघ के खिलाड़ी और कई अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मधेपुरा के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी ओपेन एशियन कप हैंड टू हैंड फाइटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को थाईलैंड के पटाया के लिए रवाना हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 14 और 15 नवंबर को आयोजित की जाएगी। नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ के जिलाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने बताया कि 22 से 24 अगस्त तक मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित पांचवीं नेशनल हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में मधेपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और दो रजत पदक हासिल किए थे। ओपन एशियन कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे इसी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के दो खिलाड़ी सुभाष कुमार और नरेश कुमार को थाईलैंड में आयोजित ओपेन एशियन कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। दोनों खिलाड़ी कुमारखंड प्रखंड के रौता के रहने वाले हैं। थाईलैंड रवाना होने से पूर्व दोनों खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन संघ कार्यालय में किया गया। सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर प्रदर्शन किया इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राहुल यादव और सचिव विवेक कुमार ने कहा कि ये बच्चे बेहद मेहनती हैं और सीमित संसाधनों के बावजूद इन्होंने अपनी लगन से राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमाया है। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर मधेपुरा का परचम लहराएंगे। दोनों खिलाड़ियों को रवाना करने में विवेक इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी, हैंड टू हैंड फाइटिंग संघ, विभिन्न स्कूलों और समाज के गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा। कई खिलाड़ी रहें उपस्थित इस मौके पर संरक्षक तूरबसु बंटी, बॉक्सिंग संघ के सचिव गुलशन कुमार, सुधांशु कुमार, विपिन कुमार, साहिल कुमार, चंदन कुमार, दीपराज आनंद, स्वाति रंजन, शीतल कुमारी, किशोर कुमार, सुमन कुमार समेत वूशु संघ के खिलाड़ी और कई अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


