मोतिहारी में घूस लेते रंगेहाथ दो अधिकारी गिरफ्तार:EO और टैक्स दरोगा पर विजिलेंस का शिकंजा, टेंडर के बदले ठेकेदार से कर रहे थे मांग

मोतिहारी में घूस लेते रंगेहाथ दो अधिकारी गिरफ्तार:EO और टैक्स दरोगा पर विजिलेंस का शिकंजा, टेंडर के बदले ठेकेदार से कर रहे थे मांग

मोतिहारी में विजिलेंस टीम ने मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दरोगा गुलशन कुमार को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई। जानकारी के अनुसार, मेहसी नगर पंचायत के ठेकेदार मनोज कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने बताया था कि सड़क निर्माण कार्य का भुगतान होने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी यादव उनसे घूस की मांग कर रहे थे। घूस न देने पर भविष्य में टेंडर न मिलने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस डीएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मंगलवार को टीम ने ठेकेदार के साथ मिलकर एक योजना बनाई और मेहसी पहुंची। योजना के अनुसार, ठेकेदार ने घूस की रकम टैक्स दरोगा गुलशन कुमार को दी। गुलशन कुमार ने यह पैसा कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव के लिए लिया। निगरानी टीम टैक्स दरोगा का पीछा कर रही थी। कुछ ही देर बाद, टैक्स दरोगा चकिया स्थित कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव के आवास पर पहुंचा और रकम सौंप दी। पैसे का आदान-प्रदान होते ही विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर दोनों अधिकारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दरोगा दोनों को घूस लेते हुए पकड़ा गया है। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से नगर पंचायत कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने निगरानी टीम की तत्परता की सराहना की है। मोतिहारी में विजिलेंस टीम ने मेहसी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव और टैक्स दरोगा गुलशन कुमार को घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार को की गई। जानकारी के अनुसार, मेहसी नगर पंचायत के ठेकेदार मनोज कुमार ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। ठेकेदार ने बताया था कि सड़क निर्माण कार्य का भुगतान होने के बावजूद कार्यपालक पदाधिकारी यादव उनसे घूस की मांग कर रहे थे। घूस न देने पर भविष्य में टेंडर न मिलने की धमकी भी दी गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस डीएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मंगलवार को टीम ने ठेकेदार के साथ मिलकर एक योजना बनाई और मेहसी पहुंची। योजना के अनुसार, ठेकेदार ने घूस की रकम टैक्स दरोगा गुलशन कुमार को दी। गुलशन कुमार ने यह पैसा कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव के लिए लिया। निगरानी टीम टैक्स दरोगा का पीछा कर रही थी। कुछ ही देर बाद, टैक्स दरोगा चकिया स्थित कार्यपालक पदाधिकारी उदय कृष्ण यादव के आवास पर पहुंचा और रकम सौंप दी। पैसे का आदान-प्रदान होते ही विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर दोनों अधिकारियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस डीएसपी सदानंद कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी और टैक्स दरोगा दोनों को घूस लेते हुए पकड़ा गया है। उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से नगर पंचायत कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने निगरानी टीम की तत्परता की सराहना की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *