भिंड| गोहद नगर निवासी दो नाबालिग बहनें बीते गुरुवार रात को अचानक लापता हो गई। गुमशुदा हुई बेटियों की खोजबीन करने के बाद पिता ने गोहद थाना पुलिस से शिकायत करते हुए अज्ञात व्यक्ति पर दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की शिकायत की है। गोहद पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को गोहद में रहने वाली दो नाबालिग बहने रात 9 बजे अपने घर से निकली थी। काफी देर तक जब दोनों वापस घर नहीं लौटीं तो परिजनों द्वारा उनकी तलाश शुरु की गई। खोजबीन करने पर नाबालिग लड़कियों के पिता ने इस घटना की सूचना गोहद पुलिस को दी। पुलिस ने जांच करने के बाद अज्ञात के खिलाफ नाबालिग बहनों को ले जाने का मामला दर्ज किया है।


