लखीसराय में दो दिवसीय युवा महोत्सव शुरू:जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, कहा-प्रतिभाओं को पहचान देने का एक बड़ा मंच

लखीसराय में दो दिवसीय युवा महोत्सव शुरू:जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, कहा-प्रतिभाओं को पहचान देने का एक बड़ा मंच

लखीसराय में कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का नगर भवन में शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित कई विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस महोत्सव में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक दल और स्थानीय कलाकार शामिल हुए। यह आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी युवा महोत्सव के तहत कुल सात विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतिभागियों में इन प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने बताया कि कहानी लेखन के लिए महिला सशक्तीकरण मैं लखीसराय हूं और मेरा गांव, मेरा देश जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। वहीं, कविता लेखन प्रतियोगिता के लिए ‘लखीसराय मेरा गौरव, मेरी विरासत पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्त युवा और स्वस्थ जीवनशैली के लिए युवा जैसे विषय तय किए गए हैं। रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा डीएम ने कहा कि जिला युवा महोत्सव प्रतिभाओं को पहचान देने का एक बड़ा मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 में लखीसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महोत्सव के पहले दिन प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला, कौशल और नवाचार को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। लखीसराय में कला संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का नगर भवन में शुभारंभ हुआ। जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित कई विभागीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। इस महोत्सव में जिलेभर से बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, सांस्कृतिक दल और स्थानीय कलाकार शामिल हुए। यह आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी युवा महोत्सव के तहत कुल सात विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इनमें कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकनृत्य और विज्ञान प्रदर्शनी जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। प्रतिभागियों में इन प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने बताया कि कहानी लेखन के लिए महिला सशक्तीकरण मैं लखीसराय हूं और मेरा गांव, मेरा देश जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। वहीं, कविता लेखन प्रतियोगिता के लिए ‘लखीसराय मेरा गौरव, मेरी विरासत पर्यावरण संरक्षण नशा मुक्त युवा और स्वस्थ जीवनशैली के लिए युवा जैसे विषय तय किए गए हैं। रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा डीएम ने कहा कि जिला युवा महोत्सव प्रतिभाओं को पहचान देने का एक बड़ा मंच है। इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने यह भी बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 में लखीसराय जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महोत्सव के पहले दिन प्रतिभागियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस महोत्सव के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला, कौशल और नवाचार को बड़े स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *