ई-ऑफिस को मजबूत करने रायपुर में प्रशिक्षण:300 अधिकारी-कर्मचारियों ने सीखी डिजिटल प्रक्रिया, सरकारी कामकाज को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर

ई-ऑफिस को मजबूत करने रायपुर में प्रशिक्षण:300 अधिकारी-कर्मचारियों ने सीखी डिजिटल प्रक्रिया, सरकारी कामकाज को तेज और पारदर्शी बनाने पर जोर

रायपुर जिले के सभी शासकीय विभागों और जिला कार्यालयों में ई-ऑफिस व्यवस्था को सही तरीके से लागू करने और सुचारू रूप से चलाने के लिए कलेक्टर परिसर स्थित रेड क्रॉस भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित किया गया। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली। प्रशिक्षण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनरों ने दिया।
300 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल
प्रशिक्षण में जिले के अलग-अलग कार्यालयों से करीब 300 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। उन्हें ई-ऑफिस के जरिए फाइल कैसे चलानी है, ऑनलाइन काम कैसे करना है और डिजिटल तरीके से कामकाज कैसे बेहतर किया जाए, इसकी जानकारी दी गई। पारदर्शिता और तेजी लाने का प्रयास
कार्यक्रम ई-ऑफिस की जिला नोडल अधिकारी तुलसी राठौर, डिप्टी कलेक्टर और ई-जिला प्रबंधक रायपुर कीर्ति शर्मा की मौजूदगी में हुआ। प्रशिक्षण का मकसद सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना, काम तेजी से निपटाना और कागज रहित दफ्तरों को बढ़ावा देना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *