जनजातीय गौरव दिवस के चलते रहेगा ट्रैफिर डायवर्सन:1090 चौराहे से नहीं गुजरेंगे वाहन, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

जनजातीय गौरव दिवस के चलते रहेगा ट्रैफिर डायवर्सन:1090 चौराहे से नहीं गुजरेंगे वाहन, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

लखनऊ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर गुरूवार से 18 नवम्बर तक शहर में राष्ट्रीय जनजातीय भागीदारी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान आवश्यकता पड़ने पर गोमतीनगर के आस-पास ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। डिगडिगा, ताज अंडरपास की तरफ से वाहन यातायात समतामूलक चौराहा से 1090 की बजाय बैराज रोड, पीएनटी बालू अड्डा, डालीबाग तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा होकर या आरआर बंधा चौराहा से पेपरमिल तिराहा होकर गुजर सकेंगे। पीएनटी बालू अड्डा से वाहन 1090 चौराहा के बजाए बैराज रोड, समतामूलक चौराहा होकर गुजर सकेंगे। डालीबाग तिराहा से वाहन जियामऊ मोड, 1090 चौराहा के बजाए सिकंदरबाग चौराहा होकर गुजर सकेंगे। बंदरियाबाग चौराहा से वाहन गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा के बजाए डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर गुजर सकेंगे। हजरतगंज चौराहा, पार्क रोड से वाहन गोल्फ क्बल चौराहा, 1090 चौराहा के बजाए हजरतगंज, सिकंदरबाग चौराहा, पेपरमिल तिराह होकर गुजर सकेंगे। गोमतीनगर, अम्बेडकर उद्यान चौराहा से वाहन सामाजिक परिवर्तन स्थल ढ़ाल, 1090 चौराहा के बजाए ताज अंडरपास, समतामूलक चौराहा, बैराज रोड या आर0आर0 बंधा होकर गुजर सकेंगे। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास रहेगा डायवर्सन विजयीपुर अंडरपास वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा के बजाए कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा या शहीद पथ होकर गुजर सकेंगे। न्यू हाई कोर्ट मोड़, तिराहा से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा के बजाए कमता तिराहा, शहीद पथ या पॉलीटेक्निक चौराहा होकर गुजर सकेंगे। पिकप पुल से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा के बजाए पॉलीटेक्निक चौराहा होकर गुजर सकेंगे। मेघा मोटर्स तिराहा से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा के बजाए समिट बिल्डिंग तिराहा, विजयीपुर या गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मार्ग होकर गुजर सकेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *