भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोहम्मद आशिक(51) लोदीपुर इलाके के गरौतीया गांव के रहने वाले थे। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद आशिक रोज की तरह सुबह के समय पशुओं के लिए चारा लेकर ठेले से जा रहे थे। जैसे ही मेन रोड पर पहुंचे, पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ड्राइवर को लिया। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है सूचना मिलते ही गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर से पूछाताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद आशिक की अचानक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह मेहनती किसान थे और घर के मुख्य आधार थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने किसान को रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोहम्मद आशिक(51) लोदीपुर इलाके के गरौतीया गांव के रहने वाले थे। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र की है। परिजनों के अनुसार मोहम्मद आशिक रोज की तरह सुबह के समय पशुओं के लिए चारा लेकर ठेले से जा रहे थे। जैसे ही मेन रोड पर पहुंचे, पीछे से आ रही ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ड्राइवर को लिया। ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है सूचना मिलते ही गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ड्राइवर से पूछाताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मोहम्मद आशिक की अचानक मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह मेहनती किसान थे और घर के मुख्य आधार थे। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।


