पत्नी के गुप्तांग में डंडा डालकर किया टॉर्चर, शिकायत पर ससुरालियों ने तोड़ी पसली, तीन तलाक देकर घर से निकाला

पत्नी के गुप्तांग में डंडा डालकर किया टॉर्चर, शिकायत पर ससुरालियों ने तोड़ी पसली, तीन तलाक देकर घर से निकाला

बरेली। जिले के बिथरी चैनपुर और बारादरी थाना क्षेत्रों से महिलाओं के साथ क्रूरता और उत्पीड़न के दो सनसनीखेज मामले सामने आए हैं। एक मामले में पति ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पत्नी को बांधकर उसके साथ अमानवीय अत्याचार किया, वहीं दूसरे मामले में पति ने पत्नी को देह व्यापार के लिए मजबूर करने का आरोप है।

हाथ-पैर बांधकर किया बर्बर अत्याचार

बिथरी चैनपुर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी ससुराल हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। आरोप है कि ससुराल वाले उसे मायके से बुलाकर ले गए और उसके साथ लगातार उत्पीड़न करने लगे। पीड़िता के मुताबिक, पति ने उसे कमरे में बंद कर हाथ-पैर बांध दिए और उसके गुप्तांग में डंडा डालकर अमानवीय यातना दी। इस दौरान वह चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

शिकायत करने पर ससुरालियों ने की पिटाई

महिला ने बताया कि जब उसने इस घटना की शिकायत ससुराल वालों से की तो उन्होंने उल्टा उसे बेरहमी से पीटा। मारपीट में उसकी पसली टूट गई, जबकि रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, प्रताड़ना का वीडियो बनाकर उसे मायके भेज दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

बिथरी पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *