आज गयाजी से यूपी के सीएम भरेंगे हुंकार:वजीरगंज में योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली करेंगे; वीरेंद्र सिंह के लिए आम जनता से वोट की अपील करेंगे

आज गयाजी से यूपी के सीएम भरेंगे हुंकार:वजीरगंज में योगी आदित्यनाथ चुनावी रैली करेंगे; वीरेंद्र सिंह के लिए आम जनता से वोट की अपील करेंगे

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गयाजी आएंगे। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भिंडस मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एनडीए समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए आम जनता से वोट मांगेंगे। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मतदाता मुख्यमंत्री योगी को सुनने आएंगे। करीब 20 हजार लोगों के आने की संभावना है। बीजेपी नेता धनराज शर्मा ने बताया कि सभा 3 बजे शुरू होगी। सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स, अधिकारी, मजिस्ट्रेट और सीओ तैनात रहेंगे। सभा की समाप्ति के बाद सीधे बनारस के लिए उड़ान भरेंगे। इस जनसभा में सिर्फ वजीरगंज विधानसभा के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री आएंगे इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस के सीनियर नेता महेंद्र यादव पर आज शहर में रहेंगे। दोपहर 2 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस के पक्ष चुनावी माहौल बनाएंगे। कैप्टन महेंद्र आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के समधी हैं। हरियाणा सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। दो बार कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने बताया कि जिले में बुधवार को महागठबंधन के किसी बड़े नेता की सभा नहीं है। महेंद्र यादव प्रेस वार्ता में पार्टी की ओर बात रखेंगे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज गयाजी आएंगे। वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भिंडस मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। एनडीए समर्थित प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए आम जनता से वोट मांगेंगे। पार्टी की ओर से दावा किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में मतदाता मुख्यमंत्री योगी को सुनने आएंगे। करीब 20 हजार लोगों के आने की संभावना है। बीजेपी नेता धनराज शर्मा ने बताया कि सभा 3 बजे शुरू होगी। सभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस फोर्स, अधिकारी, मजिस्ट्रेट और सीओ तैनात रहेंगे। सभा की समाप्ति के बाद सीधे बनारस के लिए उड़ान भरेंगे। इस जनसभा में सिर्फ वजीरगंज विधानसभा के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री आएंगे इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस के सीनियर नेता महेंद्र यादव पर आज शहर में रहेंगे। दोपहर 2 बजे के करीब प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। कांग्रेस के पक्ष चुनावी माहौल बनाएंगे। कैप्टन महेंद्र आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के समधी हैं। हरियाणा सरकार में तीन बार मंत्री रह चुके हैं। दो बार कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा ने बताया कि जिले में बुधवार को महागठबंधन के किसी बड़े नेता की सभा नहीं है। महेंद्र यादव प्रेस वार्ता में पार्टी की ओर बात रखेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *