रजंत जयंती पर बुलाए विशेष सत्र का आज दूसरा दिन:उत्तराखंड के भविष्य के रोड मैप पर चर्चा रहेगी जारी; पहले दिन राष्ट्रपति ने किया था संबोधित

रजंत जयंती पर बुलाए विशेष सत्र का आज दूसरा दिन:उत्तराखंड के भविष्य के रोड मैप पर चर्चा रहेगी जारी; पहले दिन राष्ट्रपति ने किया था संबोधित

उत्तराखंड में आज रजत जंयती के अवसर पर बुलाए गए विशेष दो दिवसीय सत्र का दूसरा दिनी है, सदन की कार्यवाही दोपहर 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें कल की तरह ही प्रदेश के भविष्य के रोडमैप पर चर्चा होगी। बीते कल राष्ट्रपति द्रौपदी के संबोधन से सत्र की शुरुआत हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य को देश में नंबर वन प्रदेश बनाने के लिए सरकार को योजनाएं बनानी होंगी, साथ ही उन्होंने महिलाओं के शक्तिकरण पर भी जोर दिया। राष्ट्रपति के संबोधन के बाद सत्र दोपहर 4 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। दोबारा जब सत्र शुरू हुआ तो इस दौरान सत्ता और विपक्ष के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। विधायक और मंत्रियों ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी-अपनी राय रखी। एक तरफ भाजपा के मंत्रियों और विधायकों ने अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में बताया तो विपक्ष ने सरकार के कई कदमों पर तीखे प्रहार भी किए। पहले दिन की कार्यवाही की PHOTOS देखें….. पहले दिन की कार्यवाही के अपडेट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *