तीन साल लंबा इंतजार… आखिर रिंकू सिंह से सगाई के दौरान क्यों नम हुईं सांसद प्रिया सरोज की आंखें, खुद बताया कारण

तीन साल लंबा इंतजार… आखिर रिंकू सिंह से सगाई के दौरान क्यों नम हुईं सांसद प्रिया सरोज की आंखें, खुद बताया कारण

Rinku Singh and Priya Saroj Ring Ceremony: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज ने रविवार को सगाई कर ली। सगाई के दौरान प्रिया की आंखें नम हो गईं। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Rinku Singh and Priya Saroj Ring Ceremony: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने रविवार को सगाई कर ली। सगाई समारोह में रिंकू और प्रिया के परिजनों के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, डिंपल यादव, जया बच्चन, राम गोपाल यादव और शिवपाल यादव समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। सगाई के बाद रिंकू सिंह की होने वाली दुल्‍हनिया प्रिया ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने बताया कि इस दिन के लिए उन्हें कितना लंबा इंतजार करना पड़ा। उनका ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है। 

मंच पर प्रिया की आंखों से छलके आंसू

रिंकू सिंह से सगाई के दौरान जहां प्रिया सरोज मंच ही भावुक हो गई थीं और उनकी आंखों से भी आंसू छलक आए थे। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक बयान दिया है। प्रिया सिंह ने लिखा कि यह दिन लगभग तीन साल से हमारे दिलों में बसा हुआ था। इंतजार का हर पल सार्थक था। सगाई पूरे दिल से और हमेशा के लिए साथ रहने के लिए हुई।

बीसीसीआई उपाध्यक्ष भी पहुंचे

बता दें कि सगाई समारोह में सपा नेताओं के साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार और पीयूष चावला भी शामिल हुए। वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए समारोह में मौजूद थे। इंग्लैंड के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज की वजह से कई क्रिकेटर इस सगाई समारोह का हिस्सा नहीं बन सके। टीम इंडिया टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की हुई सगाई, अखिलेश-जया बच्चन समेत कई हस्तियां पहुंची

18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी शादी

अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू ने पिछले कुछ साल में भारत के लिए दो वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं। वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा हैं। वह 2024 में आईपीएल जीतने वाली कोलकाता टीम में भी थे। वहीं, 26 वर्षीय प्रिया जौनपुर के मछलीशहर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार लोकसभा सांसद बनी हैं। प्रिया सरोज पेशे से वकील हैं। वह देश की सबसे युवा सांसदों में से एक हैं। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई रविवार को लखनऊ में हुई। दोनों की शादी 18 नवंबर को वाराणसी के ताज होटल में होगी।

​Sports – Patrika | CMS

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *