बैतूल में तीन दोस्त बाइक से गिरे:एक की मौत; दो घायल, बहन का इलाज कर लौट रहे थे

बैतूल में तीन दोस्त बाइक से गिरे:एक की मौत; दो घायल, बहन का इलाज कर लौट रहे थे

बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में बीती देर रात सांपना बांध के पास एक सड़क हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसके दो साथी घायल हो गए। हादसा सांपना बांध के अंदर गांव की ओर जाने वाली सिंगल सड़क पर हुआ। मृतक की पहचान चारसी निवासी विखित बारस्कर (17) पुत्र राजू दीवान बारस्कर के रूप में हुई है। घायलों में सुरेंद्र धुर्वे और शिवदयाल शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक जिला अस्पताल से गांव लौट रहे थे, जहां उनकी बहन का सांप काटने के बाद इलाज चल रहा था। एक घायल भोपाल रेफर हादसे के बाद एंबुलेंस की सहायता से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने विखित को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सुरेंद्र धुर्वे की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर किया गया है। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस पुलिस के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बाइक सवार खुद गिरे या किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना के समय तीनों युवक शराब के नशे में थे। मृतक विखित मजदूरी का काम करता था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। बैतूल बाजार पुलिस के एसआई रमन धुर्वे और कांस्टेबल विशाल यादव जिला अस्पताल पहुंचे और पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद की तस्वीरें

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *