जमुई में सिलेंडर की आग से तीन झुलसे:खाना बनाते समय गैस लीक होने से हादसा, मां-बेटी गंभीर, पटना रेफर

जमुई में सिलेंडर की आग से तीन झुलसे:खाना बनाते समय गैस लीक होने से हादसा, मां-बेटी गंभीर, पटना रेफर

जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुरहाडीह गांव में मंगलवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे लोगों की पहचान नवल किशोर साह की पत्नी कौशल्या देवी, पुत्री खुशबू कुमारी और भतीजा सरोज कुमार के रूप में की गई है। दोनों को बचाने में भतीजा सरोज कुमार भी झुलसा जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9 बजे कौशल्या देवी अपनी बेटी खुशबू कुमारी के साथ घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां, बेटी बुरी तरह झुलस गई। दोनों को बचाने के प्रयास में भतीजा सरोज कुमार भी आग से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसी मां बेटी को सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया। वहीं, सरोज कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कुरहाडीह गांव में मंगलवार की सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। झुलसे लोगों की पहचान नवल किशोर साह की पत्नी कौशल्या देवी, पुत्री खुशबू कुमारी और भतीजा सरोज कुमार के रूप में की गई है। दोनों को बचाने में भतीजा सरोज कुमार भी झुलसा जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9 बजे कौशल्या देवी अपनी बेटी खुशबू कुमारी के साथ घर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थीं। इसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से मां, बेटी बुरी तरह झुलस गई। दोनों को बचाने के प्रयास में भतीजा सरोज कुमार भी आग से झुलस गया। परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को सिकंदरा अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसी मां बेटी को सदर अस्पताल जमुई भेजा गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया। वहीं, सरोज कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *