UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप:रूम में 3 दिन तक रेप करते रहे 3 लड़के; पिता बोले- एनकाउंटर हो

UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप:रूम में 3 दिन तक रेप करते रहे 3 लड़के; पिता बोले- एनकाउंटर हो

UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप किया गया है। वह जौनपुर से दिल्ली जा रही थी। उसे चारबाग स्टेशन पर एक परिचित लड़के ने ट्रेन से उतार लिया। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने रूम ले गया। वहां उसने कॉफी में नींद की गोली मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। रेप किया। बाद में शाम को उसके साथ के एक लड़के ने रेप किया। दूसरे दिन दोनों लड़कों के साथ एक और लड़का शामिल हो गया। तीनों ने मिलकर बारी-बारी से युवती से रेप किया। 18 मई इस वारदात का लगातार तीसरा दिन था। उस दिन भी दिनभर रेप करने के बाद परिचित लड़के ने चारबाग के लिए कैब बुक की। सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया। डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घरवालों ने रेलवे हेल्पलाइन पर बात करके युवती के लिए मदद मांगी। पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती का परिचित लड़का शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर का रहने वाला है। जिस ट्रेन से जा रही थी, उसी से 3 दिन बाद भेजा युवती दिल्ली के निजी कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस से की शिकायत में बताया कि कॉलेज में छुट्टी होने के बाद 1 मई को जौनपुर अपने घर गई थी। एग्जाम का एडमिट कार्ड आ गया था, जिसे लेने के लिए 15 मई को वापस दिल्ली जाने के लिए निकली। पिता जाफराबाद स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर चला गए। ट्रेन के चलने के बाद युवती ने जलालपुर जौनपुर के शिवम यादव को वॉट्सएप पर मैसेज किया। शिवम को वह चार साल से जानती है। शिवम उससे मिलने के लिए चारबाग स्टेशन पर आया। वहां मिलने के बाद दोनों ने बार-बार कहकर ट्रेन से उतार लिया। रूम में ले जाकर 3 दिन तक रेप करने के बाद उसी ट्रेन से दिल्ली भेज दिया। परिचित युवक एक लड़के को लेकर आया था चारबाग स्टेशन पर परिचित शिवम के साथ शनि यादव नाम का लड़का भी आया था। ट्रेन में मिलने के बाद शिवम चारबाग में उतरने के लिए बार-बार कहने लगा। इस पर युवती कुछ देर में मान गई और उतरकर उनके साथ साथ चली गई। शिवम युवती को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल के पास रूम पर ले गया। वहां पहुंचने के बाद शिवम साथ रुक गया और शनि खाने का सामान लेने चला गया। करीब आधे घंटे पर शनि वापस आया और खाना देकर निकल गया। दोनों ने खाना खाया फिर शिवम ने कॉफी पीने के लिए दी। कॉफी पीने बाद युवती को नींद आने लगी। शिवम ने जबरन संबंध बनाए इसके बाद शिवम ने युवती के साथ गलत हरकत शुरू कर दी। युवती ने उसका विरोध किया तो जबरदस्ती करने लगा। इसके बाद जबरन उसके साथ कई बार संबंध बनाए। अगले दिन 16 मई को शनि रूम पर पहुंचा। कुछ देर बाद शिवम वहां से चला गया। इस दौरान शनि युवती से जबरदस्ती करने लगा। युवती के साथ जबरन कई बार संबंध बनाए। शिवम और शनि की हरकत से युवती काफी डर गई। लड़की को दर्द होने लगा तो शिवम ने उसको दवा दे दी लेकिन युवती ने नहीं खाई। कमरा बंद करके खाना लेने जाते आरोपी आरोपी शिवम इस दौरान लगातार युवती का शोषण करता रहा। खाना या कुछ सामान लेने जाता तो बाहर से दरवाजा बंद करके जाता। 17 मई को एक और लड़का रूम पर पहुंचा, जिसे युवती नहीं पहचानती थी। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी रेप किया। युवती आरोपियों की हरकत से काफी डर गई थी। तीनों आरोपी तीन तक बंधक बनाकर युवती का शोषण करते रहे। ट्रेन में स्लीपर में बैठाया युवती आरोपियों के शोषण से घबरा गई थी। 18 मई को दिन भर आरोपियों ने रेप किया। इसके बाद कैब बुक करके चारबाग स्टेशन ले गए। वहां से सुहेलदेव एक्सप्रेस में स्लीपर की टिकट लेकर बैठा गया। बरेली पहुंचने पर युवती ने अपने पिता को कॉल करके घटना की जानकारी दी। युवती की बातें सुनकर पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर मदद मांगी। इसके बाद जीआरपी टीम ने पहुंचकर युवती से बात की और पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद युवती को दिल्ली आनंद विहार थाने लेकर पहुंचे। जहां अगले दिन परिजन भी पहुंच गए। युवती के बयान पर आनंद विहार में केस दर्ज किया गया। युवती की मानसिक स्थिति बिगड़ी युवती के पिता ने बताया कि बेटी पढ़ने में काफी होनहार है। दिल्ली में आईएएस की तैयारी कर रही थी। घटना से बेटी काफी घबरा गई है। अब वो कुछ बात नहीं कर रही है, काफी गुमशुम है। दिल्ली में बयान दर्ज होने तक तो बातचीत की लेकिन अब कुछ नहीं बोल रही। बस अब न्याय चाहिए आरोपियों का एनकाउंटर होना चाहिए। दिल्ली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जीरो से केस ट्रांसफर होकर लखनऊ आएगा। ———————– ये खबर भी पढ़िए- ‘कॉकरोच’ मैन बोला- यमुना मां को बचाना है:मथुरा में नदी साफ नहीं हुई तो जान दे दूंगा; मुझे धमकी दी जा रही ‘अपनी मां के खोने के बाद यमुनाजी ही मेरी मां हैं। उनकी दुर्दशा से बहुत दुखी हूं। मेरी मां कई सालों से बीमार हैं। मां यमुना को इन पार्टियों ने मुद्दा बना दिया है। यमुना में जहर घोला जा रहा। मेरा यह कॉकरोच रूप मां यमुना को इन गंदे नालों से मुक्ति दिलाएगा।’ यह कहना है दीपक शर्मा का, जो मथुरा में कॉकरोच बनकर नाचते हुए अफसरों के सामने पहुंचे थे। चर्चा में आने के बाद 23 मई को जब दैनिक भास्कर की टीम इनके पास पहुंची, तो नाले में प्रदर्शन कर रहे थे। बहुत कहने पर भी नाले से बाहर नहीं निकले। उन्होंने वहीं से रोते हुए अपनी पीड़ा बताई। (पूरी खबर पढ़िए)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *