फरीदाबाद में 3 बंद मकानों में घुसे चोर:कैश और जेवर ले गए साथ, शादी में गए थे परिवार के लोग

फरीदाबाद में 3 बंद मकानों में घुसे चोर:कैश और जेवर ले गए साथ, शादी में गए थे परिवार के लोग

फरीदाबाद जिले में चोरों ने अब उन घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है, जहां परिवार शादी–समारोह में शामिल होने बाहर गया होता है। ताजा मामलों में सारन क्षेत्र की जवाहर कॉलोनी और गांव बड़ौली में चोरों ने दो परिवारों के 3 घरों में धावा बोलकर लाखों की नकदी और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही परिवार शादी में गए हुए थे और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 5 लाख कैश और सोने के गहने चोरी जवाहर कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी राजेंद्र माथुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्रिंटिंग प्रेस का काम करता हैं। 30 नवंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार सहित अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए घरौंड़ा, जिला करनाल गए थे। उन्होंने घर को ताला लगाकर बंद किया था। सोमवार को उनकी भांजी ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। राजेंद्र माथुर जब घर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी का दरवाजा और लॉकर भी तोड़ा हुआ था। चोर अलमारी में रखे करीब पांच लाख रुपए कैश, दो सोने की चूड़ियां, और एक सोने की अंगूठी चोरी करके ले गए। राजेंद्र ने बताया कि यह नकदी उन्होंने मकान के ऊपर कमरे बनवाने के लिए इकट्ठी की थी, लेकिन चोरों ने शादी के दौरान खाली पड़े घर का फायदा उठाकर पूरी रकम और गहने उड़ा दिए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दो घरों में सोने के गहनों की चोरी गांव बड़ौली निवासी हंसराज ने पुलिस को बताया कि 30 नवंबर को उनके परिवार में शादी थी। सभी लोग सूरजपुर, नोएडा बारात में गए हुए थे। रात करीब 11 बजे जब वे घर लौटे, तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी सोने की 2 अंगूठी चोरी हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि उनके पास ही बड़े भाई हरिराम का मकान है। चोर वहां भी घुसे और बैग में रखी सोने की 2 अंगूठी और एक जोड़ी सोने के टॉप्स चोरी कर ले गए। दोनों घरों में चोरी से परिवार में दहशत का माहौल है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों की तलाश कर रही पुलिस दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करना शुरू कर दिया है। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लग पाया है, लेकिन पुलिस टीम गठित कर जांच में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *