दरभंगा जिले के युवाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार का सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज(16 जनवरी 2026) को कैंपस अप्रेंटिस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक एवं होम अप्लायंसेज निर्माता कंपनी HAIER APPLIANCES Pvt. Ltd., ग्रेटर नोएडा की ओर से कुल100 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आईटीआई दरभंगा के प्राचार्य ने बताया कि इस कैंपस ड्राइव में सरकारी और प्राइवेट ITI से प्रशिक्षण प्राप्त सभी योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह ड्राइव विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी है, जो ट्रेनिंग के बाद औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। युवाओं से अपील अप्रेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,875 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें आधुनिक औद्योगिक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा। जिससे उनके कौशल में और अधिक निखार आएगा। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया के संबंध में इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। आईटीआई प्रशासन ने जिले के सभी योग्य प्रशिक्षणार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित डेट औक समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस महत्वपूर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यह अप्रेंटिस ड्राइव न केवल रोजगार का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि युवाओं के भविष्य को मजबूत दिशा देने में भी सहायक साबित होगी। दरभंगा जिले के युवाओं के लिए प्रशिक्षण और रोजगार का सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आज(16 जनवरी 2026) को कैंपस अप्रेंटिस ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक एवं होम अप्लायंसेज निर्माता कंपनी HAIER APPLIANCES Pvt. Ltd., ग्रेटर नोएडा की ओर से कुल100 अप्रेंटिस पदों पर चयन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आईटीआई दरभंगा के प्राचार्य ने बताया कि इस कैंपस ड्राइव में सरकारी और प्राइवेट ITI से प्रशिक्षण प्राप्त सभी योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। यह ड्राइव विशेष रूप से उन युवाओं के लिए लाभकारी है, जो ट्रेनिंग के बाद औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं। युवाओं से अपील अप्रेंटिस पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12,875 रुपए तक प्रति माह सैलरी मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें आधुनिक औद्योगिक वातावरण में कार्य करने का अवसर मिलेगा। जिससे उनके कौशल में और अधिक निखार आएगा। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और चयन प्रक्रिया के संबंध में इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। आईटीआई प्रशासन ने जिले के सभी योग्य प्रशिक्षणार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित डेट औक समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस महत्वपूर्ण अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। यह अप्रेंटिस ड्राइव न केवल रोजगार का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि युवाओं के भविष्य को मजबूत दिशा देने में भी सहायक साबित होगी।


