नालंदा में बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार गुरूवार की रात हत्या कर दी। मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव का है। मृतक की पहचान खरजम्मा गांव निवासी स्व.गुलाब चंद के (58) वर्षीय पुत्र दयानंद प्रसाद के रूप में की गई है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर दयानंद प्रसाद अपने दालान के पास बैठकर पुआ पकवान खा रहे थे। तभी पड़ोसी देवशरण प्रसाद पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उसके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। कहासुनी के बीच देवशरण प्रसाद ने कट्टा निकाला और गोली मार दी। गोली दाहिने साइड के कंधा में लगी। जिसके बाद गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे और खून से लथपथ अधेड़ को इलाज के लिए एकंगरसराय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक का आरोपी से पूर्व से कोई विवाद भी नहीं है। इसके बावजूद देवशरण प्रसाद आया और गोली मार हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है एवं शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। नालंदा में बदमाशों ने एक अधेड़ को गोली मार गुरूवार की रात हत्या कर दी। मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव का है। मृतक की पहचान खरजम्मा गांव निवासी स्व.गुलाब चंद के (58) वर्षीय पुत्र दयानंद प्रसाद के रूप में की गई है। फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के संबंध में परिजन ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर दयानंद प्रसाद अपने दालान के पास बैठकर पुआ पकवान खा रहे थे। तभी पड़ोसी देवशरण प्रसाद पहुंचा और दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। उसके साथ चार अन्य लोग भी मौजूद थे। कहासुनी के बीच देवशरण प्रसाद ने कट्टा निकाला और गोली मार दी। गोली दाहिने साइड के कंधा में लगी। जिसके बाद गोली की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे और खून से लथपथ अधेड़ को इलाज के लिए एकंगरसराय में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक का आरोपी से पूर्व से कोई विवाद भी नहीं है। इसके बावजूद देवशरण प्रसाद आया और गोली मार हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस इस मामले में एकंगरसराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है एवं शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
No tags for this post.