पटना में जेडीयू के पूर्व विधायक के घर चोरी:CM नीतीश की पार्टी मीटिंग में व्यस्त थे नेताजी, 50 हजार कैश सहित गहने चोरी

पटना में जेडीयू के पूर्व विधायक के घर चोरी:CM नीतीश की पार्टी मीटिंग में व्यस्त थे नेताजी, 50 हजार कैश सहित गहने चोरी

पटना के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत सहदेव पथ मार्ग स्थित जेडीयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई है। SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि, एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। टावर डंप वगैरह लिया जा रहा है। होली के चलते सभी घर गए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज वगैरा भी देखा जा रहा है। फिलहाल ₹35000 से ₹40000, डॉक्यूमेंट वगैरह मिसिंग हैं। जदयू पार्टी माटिंग में गए नेताजी, सूने घर में चोरी पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि, होली के चलते सभी लोग बगहा स्थित पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान यह घटना हुई है। 6 मार्च को पार्टी मीटिंग के चलते पटना आए। वर्तमान में जदयू का जिला अध्यक्ष हूं। मीटिंग अटेंड करने के बाद रात में लगभग 9:30 बजे फ्लैट पर सोने के लिए आया तो देखा कि मेन गेट कैंपस का बंद है, लेकिन ऊपर जब अपने फ्लैट में गए तो गेट का लॉक टूटा था और रूम में सामान वगैरह बिखरे पड़े थे। करीब 50 हजार कैश, गहने और डाक्यूमेंट्स गायब हैं- प्रभात रंजन सिंह इसके बाद डायल 112 और पुलिस को खबर की गई। कमरे से करीब 40 से 50 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी के कुछ गहने और जरूरत के डाक्यूमेंट्स गायब हैं। डॉक्यूमेंट में बेटे की मार्कशीट जमीन के दस्तावेज, पेंशन बुक, पासबुक वगैरह गायब हैं। बच्चे रहकर करते हैं पढ़ाई- प्रभात रंजन सिंह प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि फ्लैट में परिवार और बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं। मैं पॉलीटिकल एक्टिविटी में लगा रहता हूं। अधिकतर समय अपने क्षेत्र बगहा में बितता है। कभी कभार पार्टी मीटिंग के लिए पटना भी आना होता है। कल मुख्यमंत्री जी की ओर से बैठक बुलाई गई थी और बहुत सारी हैपनिंग पार्टी के अंदर चल रही थी। इसी में शामिल होने पटना आया था। फ्लैट पर पहुंचने के बाद घटना के बारे में जानकारी मिली। फ्लैट की देखरेख करने वाले केयरटेकर रखे गए हैं। उनसे भी हम लोग घटना के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, मैंने अपनी शिकायत दर्ज करा दी है। पटना के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत सहदेव पथ मार्ग स्थित जेडीयू के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह के घर में चोरी की वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर शास्त्रीनगर थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई है। SDPO 2 साकेत कुमार ने बताया कि, एफएसएल की टीम भी बुलाई गई है। टावर डंप वगैरह लिया जा रहा है। होली के चलते सभी घर गए थे। इसी दौरान घर खाली पाकर अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी फुटेज वगैरा भी देखा जा रहा है। फिलहाल ₹35000 से ₹40000, डॉक्यूमेंट वगैरह मिसिंग हैं। जदयू पार्टी माटिंग में गए नेताजी, सूने घर में चोरी पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि, होली के चलते सभी लोग बगहा स्थित पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान यह घटना हुई है। 6 मार्च को पार्टी मीटिंग के चलते पटना आए। वर्तमान में जदयू का जिला अध्यक्ष हूं। मीटिंग अटेंड करने के बाद रात में लगभग 9:30 बजे फ्लैट पर सोने के लिए आया तो देखा कि मेन गेट कैंपस का बंद है, लेकिन ऊपर जब अपने फ्लैट में गए तो गेट का लॉक टूटा था और रूम में सामान वगैरह बिखरे पड़े थे। करीब 50 हजार कैश, गहने और डाक्यूमेंट्स गायब हैं- प्रभात रंजन सिंह इसके बाद डायल 112 और पुलिस को खबर की गई। कमरे से करीब 40 से 50 हजार रुपए कैश, सोने-चांदी के कुछ गहने और जरूरत के डाक्यूमेंट्स गायब हैं। डॉक्यूमेंट में बेटे की मार्कशीट जमीन के दस्तावेज, पेंशन बुक, पासबुक वगैरह गायब हैं। बच्चे रहकर करते हैं पढ़ाई- प्रभात रंजन सिंह प्रभात रंजन सिंह ने बताया कि फ्लैट में परिवार और बच्चे रहकर पढ़ाई करते हैं। मैं पॉलीटिकल एक्टिविटी में लगा रहता हूं। अधिकतर समय अपने क्षेत्र बगहा में बितता है। कभी कभार पार्टी मीटिंग के लिए पटना भी आना होता है। कल मुख्यमंत्री जी की ओर से बैठक बुलाई गई थी और बहुत सारी हैपनिंग पार्टी के अंदर चल रही थी। इसी में शामिल होने पटना आया था। फ्लैट पर पहुंचने के बाद घटना के बारे में जानकारी मिली। फ्लैट की देखरेख करने वाले केयरटेकर रखे गए हैं। उनसे भी हम लोग घटना के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, मैंने अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *