पूर्णिया से अररिया का युवक पिछले 3 दिनों से लापता है। परिजन गुमशुदगी के बाद से अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इलाज के लिए युवक को बीते 31 जनवरी को पूर्णिया GMCH लाया गया था। हॉस्पिटल के वार्ड से वो टॉयलेट के लिए निकला था। इसके बाद वो कहां गया, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। युवक की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय के. हाट थाने में आवेदन दिया गया है। लापता युवक की पहचान अररिया निवासी स्व कमल पासवान के बेटे दिवाकर कुमार (24) के रूप में हुई है। कुछ साल पहले ही युवक के पिता की मौत हो चुकी है। मां गीता देवी ने बताया कि पिता की मौत के बाद से बेटे की मानसिक स्थिति अचानक गड़बड़ हो गई थी। इस कारणवश वो बीते 24 जनवरी को बेटे को इलाज के अररिया से पूर्णिया GMCH लेकर आई थी। इसके बाद से बेटे का इलाज GMCH में चल रहा था। बीते 31 जनवरी को बेटा शाम करीब 4:30 बजे टॉयलेट जाने की बात कहकर वार्ड से निकला था, इसके बाद वो कहां गया, कुछ पता नहीं चल सका। हॉस्पिटल और फिर आसपास के इलाके में खोजा। गांव आकर पता किया, मगर उसकी कोई खबर नहीं थी। उन्होंने इसके बाद उसे हर जगह खोजा। रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से पूछा। अब तक उसकी खोज जारी है। मगर वो कहीं नहीं मिला। बेटे की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय के.हाट थाना में आवेदन दिया है। बेटे की गुमशुदगी के बाद से अनहोनी की आशंका सता रही है। घटना की जानकारी देते हुए के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। वार्ड से युवक कहां गया इसे लेकर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। युवक की खोजबीन जारी है। पूर्णिया से अररिया का युवक पिछले 3 दिनों से लापता है। परिजन गुमशुदगी के बाद से अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। इलाज के लिए युवक को बीते 31 जनवरी को पूर्णिया GMCH लाया गया था। हॉस्पिटल के वार्ड से वो टॉयलेट के लिए निकला था। इसके बाद वो कहां गया, इस बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। युवक की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय के. हाट थाने में आवेदन दिया गया है। लापता युवक की पहचान अररिया निवासी स्व कमल पासवान के बेटे दिवाकर कुमार (24) के रूप में हुई है। कुछ साल पहले ही युवक के पिता की मौत हो चुकी है। मां गीता देवी ने बताया कि पिता की मौत के बाद से बेटे की मानसिक स्थिति अचानक गड़बड़ हो गई थी। इस कारणवश वो बीते 24 जनवरी को बेटे को इलाज के अररिया से पूर्णिया GMCH लेकर आई थी। इसके बाद से बेटे का इलाज GMCH में चल रहा था। बीते 31 जनवरी को बेटा शाम करीब 4:30 बजे टॉयलेट जाने की बात कहकर वार्ड से निकला था, इसके बाद वो कहां गया, कुछ पता नहीं चल सका। हॉस्पिटल और फिर आसपास के इलाके में खोजा। गांव आकर पता किया, मगर उसकी कोई खबर नहीं थी। उन्होंने इसके बाद उसे हर जगह खोजा। रिश्तेदारों और उसके दोस्तों से पूछा। अब तक उसकी खोज जारी है। मगर वो कहीं नहीं मिला। बेटे की गुमशुदगी को लेकर स्थानीय के.हाट थाना में आवेदन दिया है। बेटे की गुमशुदगी के बाद से अनहोनी की आशंका सता रही है। घटना की जानकारी देते हुए के.हाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने कहा कि परिजनों की ओर से आवेदन मिला है। वार्ड से युवक कहां गया इसे लेकर सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। युवक की खोजबीन जारी है।


