पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर तेज़ हुई जंग, तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों की पतलूनें शहर में टांगी

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच फिर तेज़ हुई जंग, तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों की पतलूनें शहर में टांगी

पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच चल रही दुश्मनी बढ़ती ही जा रही है। तालिबान (Taliban) के देश की सत्ता में लौटने के बाद से अब तक दोनों देशों के बीच कई बार जंग छिड़ चुकी है। पिछले कुछ दिनों में एक बार दोनों देशों की बॉर्डर पर दोनों पक्षों के बीच जंग छिड़ गई है। इस जंग में तालिबानी लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को गहरा जख्म देते हुए काफी नुकसान पहुंचाया है। तालिबान के अनुसार इस जंग में पाकिस्तान के 58 सैनिक मारे गए और 30 घायल हुए। कई पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ भी लिया गया। हालांकि बीच में यह जंग रुकी, लेकिन बीती देर रात एक बार फिर बॉर्डर पर जंग तेज़ हो गई है।

अंधाधुंध गोलीबारी-बमबारी से दहल उठा इलाका

बीती देर रात खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में दोनों देशों के बीच स्थित बॉर्डर पर पाकिस्तानी सैनिकों और तालिबान लड़ाकों के बीच जंग एक बार फिर से तेज़ हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर गोलीबारी-बमबारी की। हालांकि इससे कितना नुकसान हुआ, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

अफगानिस्तान में मना जश्न

इसी बीच मंगलवार को अफगानिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ जंग में मिली सफलता का जश्न भी मनाया गया। तालिबान लड़ाकों ने पकड़े गए पाकिस्तानी सैनिकों की पतलून और राइफलें शहर के केंद्रों में टांग दी है। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, तालिबान ने मंगलवार को पूरे अफगानिस्तान में विजय रैलियाँ निकालीं।

तालिबानी लड़ाकों को मालाएं पहनाकर किया जा रहा सम्मान

पाकिस्तान अपनी आदत के मुताबिक खुद को विजेता बताने में लगा हुआ है, लेकिन असली जश्न तो अफगानिस्तान की सड़कों पर मन रहा है। अफगानिस्तान के लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने की खुशी मना रहे है। तालिबानी लड़ाकों को मालाएं पहनाकर उनका सम्मान किया जा रहा है और नारेबाजी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *