झाड़मऊ |भारतीय सेना में 22 साल तक सेवा देकर सेवानिवृत्त होकर गांव लौटे पिपलिया कला गांव के फौजी रमेश दांगी का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीण ओर समाज जनों ने देश भक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों के साथ सैनिक के साथ गांव में जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने सैनिक का हार फूल माला से साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर ब्यावरा पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए।


