राजगीर के रत्नागिरी पहाड़ के जंगली इलाके में फंसे दो विदेशी पर्यटकों का प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। दोनों बौद्ध पर्यटक हैं। जो बौद्ध सर्किट स्थलों के भ्रमण पर निकले थे। लौटते समय रास्ता भटककर जंगली इलाके में चले गए। जंगल से ‘हेल्प मी’ की आवाज आ रही थी डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम 8 बजे के करीब थाना प्रभारी को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि जंगली क्षेत्र में 2 पर्यटक फंस गए हैं। ‘हेल्प मी’ की आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। राजगीर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं रेस्क्यू किए गए विदेशी पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट एवं बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में की गई है।रेस्क्यू टीम में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रमन कुमार, दरोगा धर्मेश गुप्ता, प्रवीण प्रताप सिंह और BSAP के जवान शामिल थे। विदेशी पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और वेनेजुएला निवासी राफेल रायन के तौर पर हुई है। अंधेरे में पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिसे पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। राजगीर एक प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल और पर्यटन केंद्र है। जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। राजगीर के रत्नागिरी पहाड़ के जंगली इलाके में फंसे दो विदेशी पर्यटकों का प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। दोनों बौद्ध पर्यटक हैं। जो बौद्ध सर्किट स्थलों के भ्रमण पर निकले थे। लौटते समय रास्ता भटककर जंगली इलाके में चले गए। जंगल से ‘हेल्प मी’ की आवाज आ रही थी डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार शाम 8 बजे के करीब थाना प्रभारी को स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि जंगली क्षेत्र में 2 पर्यटक फंस गए हैं। ‘हेल्प मी’ की आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम का गठन किया गया। मौके पर पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। राजगीर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं रेस्क्यू किए गए विदेशी पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट एवं बेन्जुएला निवासी राफेल रायन के रूप में की गई है।रेस्क्यू टीम में राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रमन कुमार, दरोगा धर्मेश गुप्ता, प्रवीण प्रताप सिंह और BSAP के जवान शामिल थे। विदेशी पर्यटकों की पहचान आइरिस के जेम्स पिगोट और वेनेजुएला निवासी राफेल रायन के तौर पर हुई है। अंधेरे में पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य था। जिसे पुलिस टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। राजगीर एक प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल और पर्यटन केंद्र है। जहां देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।
No tags for this post.