दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पर नए कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। राज निवास मार्ग स्थित दिल्ली मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय के उद्घाटन के लिए हवन और पूजा में हिस्सा लिया।
दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का लोकार्पण किया जा रहा है। इस सेवा सदन में जनता की सुनवाई के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। 11 साल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का कोई घर या दफ्तर जनता के लिए खोला गया है। पिछले 11 सालों में यहां ना ही मीडिया और ना ही किसी विधायक या मंत्री को कैमरा लाने की अनुमति थी। जितने बजट में अरविंद केजरीवाल के ‘शीशमहल’ के पर्दे लगे थे, उससे कम बजट में पूरा मुख्यमंत्री जनसेवा सदन बनाया गया है। इसका टेंडर भी सार्वजनिक किया गया है, जो लोग 11 साल तक छिपकर रहे वे आज अपना मुंह छिपाकर घूम रहे हैं और जिनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है उस मुख्यमंत्री के कार्यालय के सभी दरवाजे जनता के लिए खुले हैं।“
दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के ‘जन सेवा सदन’ के उद्घाटन की सराहना की और कहा कि इसकी लागत “अरविंद केजरीवाल के शीश महल में लगे पर्दों की लागत” से भी कम है। कपिल मिश्रा ने बताया कि ‘जन सेवा सदन’ कैमरों और मीडियाकर्मियों के लिए खोला गया है, ताकि वे आम लोगों के लिए की गई व्यवस्था देख सकें।
दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में जनसेवा केंद्र के उद्घाटन पर कहा, “मैं आज दिल्ली की मुख्यमंत्री को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देना चाहता हूं, यह मुख्यमंत्री की इस सोच को दिखाता है कि वे जनता के प्रति, जनता की समस्याओं के प्रति कितनी गंभीर हैं। आने वाले समय में दिल्ली की जनता की समस्याओं और उनकी तकलीफ का समाधान इसी आवास से होगा। यह एक साधारण सा आवास है, जिसे कार्यालय में बदला गया है।“
दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री शीशमहल बनाते थे और लोगों को अपने आवास में प्रवेश नहीं करने देते थे, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने जनसेवा केंद्र का उद्घाटन किया है। यह मुख्यमंत्री जनसेवा केंद्र आम लोगों को मुख्यमंत्री आवास में आने की सुविधा देने के लिए बनाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है। मुख्यमंत्री ने जनता की शिकायतें सुनने के लिए जो केंद्र बनाया है, उसका आज उद्घाटन हो रहा है। मैं अपनी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बार-बार धन्यवाद देना चाहूंगा कि मुख्यमंत्री आवास अब ‘जनसेवा सदन’ के नाम से जाना जाएगा। यहां एक ‘शीशमहल’ था जहां किसी भी कैमरे पर प्रतिबंध था (दिल्ली में आप सरकार के दौरान), और यहां हमने आवास को ‘जनसेवा सदन’ में बदल दिया है।
No tags for this post.#WATCH | दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन का लोकार्पण किया जा रहा है… इस सेवा सदन में जनता की सुनवाई के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। 11 साल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री का कोई घर या दफ्तर जनता के लिए खोला गया है… पिछले 11 सालों में यहां ना… pic.twitter.com/13LeY3C2FH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2025