पूर्णिया में होटल में घुसकर तोड़फोड़:बदमाशों ने होटल मालिक, उनके बेटों बेरहमी से पीटा; गल्ले में रखे 2.13 लाख कैश लूटकर फरार

पूर्णिया में होटल में घुसकर तोड़फोड़:बदमाशों ने होटल मालिक, उनके बेटों बेरहमी से पीटा; गल्ले में रखे 2.13 लाख कैश लूटकर फरार

पूर्णिया में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ की, होटल मालिक और उनके बेटों के साथ बेरहमी से मारपीट की और गल्ले में रखे दो लाख 13 हजार रुपये से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए। घटना गुलाबबाग जीरोमाइल अररिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित अपना होटल व ढाबा की है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है। घायल होटल संचालक की पहचान मो. आदिब के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए होटल के संचालक आबिद ने बताया कि देर रात एक युवक चाय पीने के बहाने होटल में आया। कुछ देर बाद वह बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। जब होटल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उसने फोन कर अपने 50 से 60 साथियों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में युवक होटल पर पहुंच गए। सभी के हाथों में चाकू, लोहे की सरिया और लाठी-डंडे थे। होटल में पहले दाखिल होने वाले युवक के हाथ में पिस्तौल भी थी। उनके बेटे मो. साजिद और मो. माजिद ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू, सरिया और डंडों से दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटा गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से काफी खून बहने लगा। जब होटल मालिक बीच-बचाव करने पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिससे उनके कंधे में चोट लगी। पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार वारदात के बाद बदमाशों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की। होटल में रखी टेबल-कुर्सियां तोड़ दी गईं और खाने का सामान भी बर्बाद कर दिया। इसके बाद बदमाश काउंटर में रखे दो लाख 13 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। ये कैश जमीन बिक्री की थी, जिसे सुबह बैंक में जमा करना था। बदमाशों को पहले से ही पैसे की जानकारी थी और इसी वजह से लूट की योजना बनाकर होटल में हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख अपराधी भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए। हालांकि जल्दबाजी में अपराधी अपनी एक बाइक मौके पर छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद गुलाबबाग जीरोमाइल इलाके के व्यवसायियों और दुकानदारों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और बदमाशों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। वारदात को लेकर होटल मालिक ने थाना में लिखित आवेदन दिया है बड़माधो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पूर्णिया में बीती रात हथियारों से लैस बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ की, होटल मालिक और उनके बेटों के साथ बेरहमी से मारपीट की और गल्ले में रखे दो लाख 13 हजार रुपये से अधिक कैश लूटकर फरार हो गए। घटना गुलाबबाग जीरोमाइल अररिया रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास स्थित अपना होटल व ढाबा की है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है। घायल होटल संचालक की पहचान मो. आदिब के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए होटल के संचालक आबिद ने बताया कि देर रात एक युवक चाय पीने के बहाने होटल में आया। कुछ देर बाद वह बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। जब होटल कर्मियों ने इसका विरोध किया तो उसने फोन कर अपने 50 से 60 साथियों को बुला लिया। थोड़ी ही देर में बड़ी संख्या में युवक होटल पर पहुंच गए। सभी के हाथों में चाकू, लोहे की सरिया और लाठी-डंडे थे। होटल में पहले दाखिल होने वाले युवक के हाथ में पिस्तौल भी थी। उनके बेटे मो. साजिद और मो. माजिद ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू, सरिया और डंडों से दोनों भाइयों को बेरहमी से पीटा गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर से काफी खून बहने लगा। जब होटल मालिक बीच-बचाव करने पहुंचे तो बदमाशों ने उन पर भी लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिससे उनके कंधे में चोट लगी। पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार वारदात के बाद बदमाशों ने होटल में जमकर तोड़फोड़ की। होटल में रखी टेबल-कुर्सियां तोड़ दी गईं और खाने का सामान भी बर्बाद कर दिया। इसके बाद बदमाश काउंटर में रखे दो लाख 13 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। ये कैश जमीन बिक्री की थी, जिसे सुबह बैंक में जमा करना था। बदमाशों को पहले से ही पैसे की जानकारी थी और इसी वजह से लूट की योजना बनाकर होटल में हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख अपराधी भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए। हालांकि जल्दबाजी में अपराधी अपनी एक बाइक मौके पर छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद गुलाबबाग जीरोमाइल इलाके के व्यवसायियों और दुकानदारों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और बदमाशों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। वारदात को लेकर होटल मालिक ने थाना में लिखित आवेदन दिया है बड़माधो की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *