स्टाफनर्स हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार:घटना के 2 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

स्टाफनर्स हत्याकांड का मुख्य आरोपी अभी भी फरार:घटना के 2 दिन बीतने के बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग

मेरठ में हिंदू स्टाफनर्स अंजली हत्याकांड में मुख्यआरोपी सूफियान अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के 2 दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। बल्कि उसकी लोकेशन की जानकारी भी पुलिस को नहीं मिल सकी है। मृतका का परिवार आरोपी के न पकड़े जाने से परेशान है, वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उसकी तलाश में पुलिस की 3 टीमें लगी हैं जो आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। बता दें कि मेरठ मेडिकल अस्पताल में संविदाकर्मी स्टाफनर्स अंजली शर्मा की अस्पताल के ही पूर्व वार्डब्वॉय मुस्लिम युवक सूफियान पर अपनी बहन साजिदा के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप है। साजिदा को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *