नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप हुआ है। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अवध महतो (60) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां (80) ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर की बिजली गुम हो गई। पंखा बंद हो गया। बिजली गुम होने पर पड़ोस के एक पुरूष को बिजली ठीक करने के लिए घर बुलाया। घर पर मां और बेटी अकेली रहती है शोर सुन कर आसपास के लोग पहुंचे बदमाश पड़ोसी ने पहले बिजली मीटर को देखकर बिजली का रिचार्ज खत्म होने की बात कही और वह अपने घर चला गया। उसके बाद मैं भी अपने घर के बरामदे में चली गई। कुछ ही देर बाद मां जब बरामदे से बाहर निकली तो देखा कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को जमीन पर लेटाकर बुजुर्ग रेप कर रहा है। बुजुर्ग महिला शोर मचाने लगी। महिला की शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। महिला के घर में कोई पुरुष नहीं रहने से महिला ने मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला की मां ने थाना में एक बुजुर्ग पुरूष के खिलाफ दुष्कर्म करने का आवेदन दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया है। नालंदा के बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 60 साल की मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप हुआ है। घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अवध महतो (60) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां (80) ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर की बिजली गुम हो गई। पंखा बंद हो गया। बिजली गुम होने पर पड़ोस के एक पुरूष को बिजली ठीक करने के लिए घर बुलाया। घर पर मां और बेटी अकेली रहती है शोर सुन कर आसपास के लोग पहुंचे बदमाश पड़ोसी ने पहले बिजली मीटर को देखकर बिजली का रिचार्ज खत्म होने की बात कही और वह अपने घर चला गया। उसके बाद मैं भी अपने घर के बरामदे में चली गई। कुछ ही देर बाद मां जब बरामदे से बाहर निकली तो देखा कि मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी को जमीन पर लेटाकर बुजुर्ग रेप कर रहा है। बुजुर्ग महिला शोर मचाने लगी। महिला की शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। महिला के घर में कोई पुरुष नहीं रहने से महिला ने मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित महिला की मां ने थाना में एक बुजुर्ग पुरूष के खिलाफ दुष्कर्म करने का आवेदन दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया है।
No tags for this post.