प्री-मानसून की अच्छी बारिश, बुवाई में जुटे धरतीपुत्र, इस साल बढ़ेगा रकबा

प्री-मानसून की अच्छी बारिश, बुवाई में जुटे धरतीपुत्र, इस साल बढ़ेगा रकबा

जिले में 1.66 लाख हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई का अनुमान – पिछले साल 2024 में 1 लाख 34 हजार 527 हैक्टेयर में हुई थी खरीफ की बुवाई
— अच्छे मानसून के आस में इस साल बढ़ेगा बुवाई का रकबा
सिरोही@पत्रिका. प्री-मानसून की बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। अच्छे मानसून की आस में धरतीपुत्र खरीफ फसल को लेकर जुताई-बुवाई में जुट गए हैं। किसानों ने खेतों की सार-संभाल लेना शुरू कर दिया है। अच्छे मानसून की उम्मीद में पिछले साल की तुलना में इस साल खरीफ की बुवाई का रकबा बढ़ने का अनुमान है।कृषि विभाग ने खरीफ की बुवाई का अनुमानित लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। इस साल कृषि विभाग ने 1 लाख 66 हजार 20 हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई का लक्ष्य रखा है। जिसमें से अब तक 579 हैक्टेयर में बुवाई हो चुकी है। जबकि 2024 में जिले में 1 लाख 34 हजार 527 हैक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस साल अनाज 32300, दालें 10420, कुल खाद्यान्न 42720 व तिलहनी फसलें 90000 हैक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य रखा है।जिले में खरीफ फसल की बुवाई का अनुमानित लक्ष्यफसल             लक्ष्य हैक्टेयर मेंज्वार             3500बाजरा             10000मक्का             18000छोटे धान             800योग अनाज 32300मूंग             5500उड़द             4500चवला             200अरहर             20अन्य दाल             200योग खरीफ दाले 10420योग कुल खाद्यान्न 42720मूंगफली             35000तिल             15000अरण्डी             40000योग तिलहन 90000कपास             2500ग्वार             12000अन्य             18800कुल योग             166020

मूंगफली व अरण्डी की होगी ज्यादा बुवाई

बारिश शुरू होते ही किसानों ने खेतों की सार संभाल लेना शुरू कर दिया है। इस साल मूंगफली व अरण्डी की अधिक बुवाई होने का अनुमान है। कृषि विभाग ने भी सबसे ज्यादा लक्ष्य इन दो फसलों का ही रखा है। जिसमें मूंगफली का 35000 व अरण्डी का 40000 हैक्टेयर में बुवाई का लक्ष्य रखा है। पिछले साल अरण्डी की 41643 व मूंगफली की 30186 हैक्टेयर में बुवाई हुई थी।

अब तक हुई बुवाई

फसल बुवाई हैक्टेयर में

बाजरा 76

ज्वार            40

कपास 306

मूंगफली 103

अन्य 54

कुल योग 579

इस साल बढ़ेगा रकबा….

मानसून को लेकर खरीफ की बुवाई के अनुमानित लक्ष्य निर्धारित किया है। इस साल कृषि विभाग ने 1 लाख 66 हजार 20 हैक्टेयर में खरीफ की बुवाई का लक्ष्य रखा है। पिछले साल 1 लाख 34 हजार 527 हैक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस बार खरीफ की फसलों का रकबा बढ़ेगा। अब तक जिले में 579 हैक्टेयर में बुवाई हो गई है।

– शंकरलाल मीणा, संयुक्त निदेशक, कृषि विभाग सिरोही

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *