वैशाली के लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीलम कुमारी और उनके ड्राइवर अविनाश कुमार को रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने रिश्वत लेने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार करताहा के निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि आवास योजना में उनका आवेदन पास हुआ है। पहली किस्त के 40 हजार रुपए आने के बाद BDO द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने वेरिफिकेशन किया। फिर शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत राशि दी गई। BDO के ड्राइवर अविनाश ने यह राशि ली और उनके टेबल पर रख दी। निगरानी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिश्वत की राशि बरामद कर ली। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि BDO को रिश्वत राशि की जानकारी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… रिश्वत लेते महिला दरोगा अरेस्ट, बोली-कुछ ले लीजिए, छोड़ दीजिए:वैशाली में विजिलेंस की टीम ले जाने लगी तो कहा-सिलेंडर ऑन है बंद करने दीजिए करीब 7 महीने पहले पटना की विजिलेंस टीम ने वैशाली में एक महिला दरोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। तब दरोगा पूनम कुमारी की पोस्टिंग हाजीपुर नगर थाना में थी। गिरफ्तारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के चाणक्य कॉलोनी से हुई। दरअसल, एक केस के सिलसिले में महिला दरोगा एक व्यक्ति से 10 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर ले रही थी। पूरी खबर पढ़ें… वैशाली के लालगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीलम कुमारी और उनके ड्राइवर अविनाश कुमार को रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने रिश्वत लेने के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार करताहा के निवासी मिथिलेश कुमार सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि आवास योजना में उनका आवेदन पास हुआ है। पहली किस्त के 40 हजार रुपए आने के बाद BDO द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने वेरिफिकेशन किया। फिर शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत राशि दी गई। BDO के ड्राइवर अविनाश ने यह राशि ली और उनके टेबल पर रख दी। निगरानी विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिश्वत की राशि बरामद कर ली। निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि BDO को रिश्वत राशि की जानकारी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… रिश्वत लेते महिला दरोगा अरेस्ट, बोली-कुछ ले लीजिए, छोड़ दीजिए:वैशाली में विजिलेंस की टीम ले जाने लगी तो कहा-सिलेंडर ऑन है बंद करने दीजिए करीब 7 महीने पहले पटना की विजिलेंस टीम ने वैशाली में एक महिला दरोगा को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। तब दरोगा पूनम कुमारी की पोस्टिंग हाजीपुर नगर थाना में थी। गिरफ्तारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के चाणक्य कॉलोनी से हुई। दरअसल, एक केस के सिलसिले में महिला दरोगा एक व्यक्ति से 10 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर ले रही थी। पूरी खबर पढ़ें…
No tags for this post.