पुनपुन नदी में डूबकर छात्रा की मौत:अवैध बालू खनन से बने गड्ढे में गिरी थी, कपड़े धोने वक्त हुआ था हादसा

पुनपुन नदी में डूबकर छात्रा की मौत:अवैध बालू खनन से बने गड्ढे में गिरी थी, कपड़े धोने वक्त हुआ था हादसा

पटना में स्कूली छात्रा सुलेखा कुमारी (14) की नपुन नदी में डूबने से मौत हो गई। वह माध्यमिक विद्यालय देवरिया की छठी क्लास की स्टूडेंट थी। पूरा मामला पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थानाक्षेत्र के देवरिया गांव का है। SDRF ने बरामद किया शव दरअसल, रामाकांत यादव की बेटी सुलेखा रविवार को दो सहेलियों के साथ नदी किनारे कपड़े धोने गई थी। नदी में JCB से अवैध बालू निकासी के कारण कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कपड़े धोते समय सुलेखा गहरे पानी में फिसल गई। सुलेखा को डूबते देख सहेलियां चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सोमवार सुबह SDRF की टीम ने शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पहले भी बच्चों की जा चुकी है जान स्थानीय लोगों का कहना है कि पुनपुन नदी में अवैध बालू खनन आम बात है। इससे पहले भी कई बच्चों की मौत इसी कारण हो चुकी है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है क्योंकि अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। क्या बोली पुलिस सिगोरी थानाध्यक्ष प्रमोद साह ने बताया कि छात्रा की पुनपुन नदी में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया गया।पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जानकारी मिली थी कि छात्रा अपने दो सहेलियों के साथ कपड़ा धोने गई थी। तब ये हादसा हुआ था। पटना में स्कूली छात्रा सुलेखा कुमारी (14) की नपुन नदी में डूबने से मौत हो गई। वह माध्यमिक विद्यालय देवरिया की छठी क्लास की स्टूडेंट थी। पूरा मामला पालीगंज अनुमंडल के सिगोड़ी थानाक्षेत्र के देवरिया गांव का है। SDRF ने बरामद किया शव दरअसल, रामाकांत यादव की बेटी सुलेखा रविवार को दो सहेलियों के साथ नदी किनारे कपड़े धोने गई थी। नदी में JCB से अवैध बालू निकासी के कारण कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। कपड़े धोते समय सुलेखा गहरे पानी में फिसल गई। सुलेखा को डूबते देख सहेलियां चीखने-चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सोमवार सुबह SDRF की टीम ने शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पहले भी बच्चों की जा चुकी है जान स्थानीय लोगों का कहना है कि पुनपुन नदी में अवैध बालू खनन आम बात है। इससे पहले भी कई बच्चों की मौत इसी कारण हो चुकी है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है क्योंकि अवैध खनन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती। क्या बोली पुलिस सिगोरी थानाध्यक्ष प्रमोद साह ने बताया कि छात्रा की पुनपुन नदी में डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और काफी खोजबीन के बाद शव को बरामद किया गया।पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही यूडी केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। जानकारी मिली थी कि छात्रा अपने दो सहेलियों के साथ कपड़ा धोने गई थी। तब ये हादसा हुआ था।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *