गुमला जिले के कांमडरा प्रखंड अंतर्गत राम तोलया पहन टोली में 23 वर्षीय मेंगारी टोपनो की लाश उसके ही घर से बरामद की र्ग। शव फंदे से लटकी हुई थी। वह तीन बच्चों की मां थी। आशंका जाहिर की जा रही है कि उसने आत्महत्या की है। इधर, घटना की सूचना मिलने पर एसआई आनंद लकड़ा ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका के पति रोहित टोपनो ने बताया कि घटना के समय वह धान काटने खेत गया था। जब वह घर लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका पाया। इसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। व्यवहार थोड़ा विक्षिप्त जैसा हो जाता था: रोहित रोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। पिछले कुछ वर्षों से मेंगारी का व्यवहार बदल गया था। अमावस्या और पूर्णिमा के समय उसका व्यवहार थोड़ा विक्षिप्त जैसा हो जाता था। पति के अनुसार, वह अपनी पत्नी का ओझा-भगत से झाड़-फूंक भी करवा रहा था। आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


