खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के पिपरा में अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच का चौथा राष्ट्रीय महाधिवेशन 15 और 16 नवंबर को आयोजित होगा। इस दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर हाल ही में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंच के महासचिव कविता परवाना के हरदाश्चक स्थित आवास जेपी वर्मा भवन में छठ पूजा के समापन के अवसर पर हुई। बैठक में महाधिवेशन की सफलता पर चर्चा की गई और एक भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष साधना भगत ने की, जबकि संचालन संस्थापक शिवकुमार सुमन ने किया। इस चतुर्थ राष्ट्रीय महाधिवेशन में देशभर से चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 5 स्वर्ण सम्मान, 11 रजत सम्मान, 10 बिहार गौरव सम्मान, 105 श्रेष्ठ सम्मान और 20 खगड़िया गौरव सम्मान शामिल हैं। मंच के शिखर संरक्षक अवधेश्वर प्रसाद सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों को शगुन के तौर पर नगद राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक मंडल ने महाधिवेशन में शामिल होने वाले साहित्यकारों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया है। खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड के पिपरा में अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच का चौथा राष्ट्रीय महाधिवेशन 15 और 16 नवंबर को आयोजित होगा। इस दो दिवसीय आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। महाधिवेशन की तैयारियों को लेकर हाल ही में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंच के महासचिव कविता परवाना के हरदाश्चक स्थित आवास जेपी वर्मा भवन में छठ पूजा के समापन के अवसर पर हुई। बैठक में महाधिवेशन की सफलता पर चर्चा की गई और एक भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंच की अध्यक्ष साधना भगत ने की, जबकि संचालन संस्थापक शिवकुमार सुमन ने किया। इस चतुर्थ राष्ट्रीय महाधिवेशन में देशभर से चयनित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें 5 स्वर्ण सम्मान, 11 रजत सम्मान, 10 बिहार गौरव सम्मान, 105 श्रेष्ठ सम्मान और 20 खगड़िया गौरव सम्मान शामिल हैं। मंच के शिखर संरक्षक अवधेश्वर प्रसाद सिंह ने आयोजन की सफलता के लिए पदाधिकारियों को शगुन के तौर पर नगद राशि प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक मंडल ने महाधिवेशन में शामिल होने वाले साहित्यकारों के लिए रहने और भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्णय लिया है।


