निक्कर में बस दौड़ाने वाले ड्राइवर को ड्यूटी पर लिया:रूट से हटाने वाले चीफ मैनेजर बोले-बैठे बैठे तनख्वाह थोडे़ देंगे; मुख्यालय करेगा कार्रवाई

राजस्थान रोडवेज की बस को निक्कर में दौड़ाने वाले ड्राइवर को फिर से ड्यूटी पर ले लिया है और वापस कोटा रूट पर ही लगा दिया है। वीडियो सामने आने के बाद तीन दिन पहले उसे अजयमेरू डिपो प्रबंधन ने रूट ऑफ कर रिपोर्ट प्रतापगढ़ डिपो प्रबंधन व मुख्यालय को भेज दी। मुख्यालय से कार्रवाई का इंतजार है। अजयमेरू डिपो के मुख्य प्रबन्धक रवि शर्मा ने बताया-वैसे ही स्टाफ कम है और बैठे बैठे तनख्वाह थोडे़ देंगे। काम तो करवाएंगे न। केवल कोटा रूट ही खाली है और ऐसे में उसे फिर से कोटा रूट पर लगा दिया है। कार्रवाई मुख्यालय स्तर पर होगी। रिपोर्ट भेज दी है। यह था मामला राजस्थान रोडवेज की अजमेर से कोटा जाने वाली बस का एक वीडियो सामने आया। अजयमेरू आगार की इस बस को ड्राइवर पारस नाथ चला रहा था। बस में महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्री बैठे हुए थे। इसमें ड्राइवर पहले स्टेयरिंग पर टिफिन रखकर खाना खाते हुए बस चला रहा था। ड्राइवर ने बनियान और पजामा पहन रखा था। कुछ दूर चलने के बाद बनियान और पजामा उतार दिया, निक्कर में ही बस चलाने लगा। रूट से हटाया और रिपोर्ट भेजी वीडियो सामने आने के बाद अजयमेरू डिपो के मुख्य प्रबन्धक रवि शर्मा ने ड्राइवर पारसनाथ को रूट ऑफ कर दिया और चूंकि उसकी मूल पोस्टिंग प्रतापगढ़ डिपो में थी। इस मामले में प्रतापगढ़ डिपो को रिपोर्ट भेज दी। वहीं प्रतापगढ़ डिपो के मुख्य प्रबंधक गजेंद्र पाराशर अजयमेरू डिपो की ओर से रिपोर्ट मिलने पर मुख्यालय भेज दी। अब कार्रवाई का इंतजार है। पढें ये खबर भी…. रोडवेज ड्राइवर ने कपड़े उतारकर दौड़ाई बस:स्टेयरिंग पर टिफिन रखकर खाना खाया; तेज आवाज में म्यूजिक बजाया राजस्थान रोडवेज के ड्राइवर ने निक्कर में बस दौड़ाई। बस अजमेर से कोटा जा रही थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में यात्री बैठे हुए थे। इसके वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें पहले ड्राइवर स्टेयरिंग पर टिफिन रखकर खाना खाते हुए बस चला रहा है। ड्राइवर ने बनियान और पजामा पहन रखा था। कुछ दूर चलने के बाद बनियान और पजामा उतार दिया, निक्कर में ही बस चलाने लगा। (पूरी खबर पढें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *