गयाजी के वजीरगंज इलाके में पत्थर से सिर कूचकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। पतेर-मंगरामा मार्ग पर खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका है। घटनास्थल से 100 मीटर दूर बीयर का केन और नमकीन का खाली पैकेट मिला है। आशंका है कि देर रात शराब पार्टी के बाद किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखा था। शिनाख्त में जुटी पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर वजीरगंज थानाध्यक्ष व्यंकेटश्वर ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। पहचान के लिए डेड बॉडी को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी जाएगी। गयाजी के वजीरगंज इलाके में पत्थर से सिर कूचकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। पतेर-मंगरामा मार्ग पर खून से लथपथ शव मिला है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। शराब पार्टी के बाद हत्या की आशंका है। घटनास्थल से 100 मीटर दूर बीयर का केन और नमकीन का खाली पैकेट मिला है। आशंका है कि देर रात शराब पार्टी के बाद किसी बात को लेकर बहस हुई थी। जिसके बाद युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हाफ पैंट और टी-शर्ट पहन रखा था। शिनाख्त में जुटी पुलिस ग्रामीणों की सूचना पर वजीरगंज थानाध्यक्ष व्यंकेटश्वर ओझा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि लोगों से पूछताछ की जा रही है। शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया है। पहचान के लिए डेड बॉडी को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा। पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दी जाएगी।
No tags for this post.