बेंगलुरु छेड़छाड़ केस-3 राज्यों के 700 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार:केरल के गांव में छिपा था; लड़की को गलत तरह से छुआ था

बेंगलुरु छेड़छाड़ केस-3 राज्यों के 700 CCTV खंगाले, आरोपी गिरफ्तार:केरल के गांव में छिपा था; लड़की को गलत तरह से छुआ था

बेंगलुरु में दो लड़कियों को गलत तरीके से छूने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके लिए पुलिस ने तीन राज्यों के करीब 700 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। तब जाकर केरल के एक दूरदराज के गांव में उसे पकड़ा गया। शहर के बीटीएम लेआउट इलाके में 3 अप्रैल को लड़कियों से छेड़छाड़ हुई थी। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया था। वीडियो में एक व्यक्ति लड़कियों का पीछा करता हुआ दिखता है। जब लड़कियां उससे बचने की कोशिश करती हैं, तो वह अचानक उनमें से एक को छूने लगता है। इसके बाद वह मौके से भाग जाता है। हालांकि, तब लड़कियों की भी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी की तलाश शुरू की गई तो वह बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर भाग गया। इसके बाद वह सलेम और फिर केरल के कोझिकोड भाग गया। करीब एक हफ्ते तक तीनों राज्यों में खोजबीन के बाद कोझिकोड के नरवन्नूर से उसे पकड़ा गया। आरोपी की पहचान संतोष (26 साल) के रूप में हुई है। वह बेंगलुरु के एक जगुआर शोरूम में ड्राइवर के तौर पर काम करता है। 4 तस्वीरों से समझिए, क्या हुआ था… लड़कियों ने जांच का हिस्सा बनने से मना किया
इसके अलावा पुलिस दोनों लड़कियों की भी पहचान कर ली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने बदनामी के डर से जांच का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला दर्ज किया है। राज्य गृह मंत्री ने कहा था- ऐसा होता रहता है कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर से 7 अप्रैल को मीडिया ने इस घटना पर सवाल किया तब उन्होंने कहा था कि बेंगलुरु जैसे बड़े शहर में ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। इस टिप्पणी पर काफी विवाद भी हुआ था। हालांकि उन्होंने कार्रवाई करने और पुलिस गश्त बढ़ाने का भी निर्देश दिया था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था, ‘मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो हमेशा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहता हूं। अगर मेरी बातों से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं और माफी मांगता हूं।’ पूरी खबर पढ़ें… —————————————————— कर्नाटक में महिला अपराध की यह खबर भी पढ़ें… इजराइली टूरिस्ट, होम स्टे ओनर के साथ गैंगरेप; आरोपियों ने 3 दोस्तों को भी नहर में फेंका कर्नाटक के हम्पी में 27 साल की एक इजराइली महिला टूरिस्ट और एक होम स्टे ओनर के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। घटना 6 मार्च की रात करीब 10:30 बजे तुंगभद्रा नहर के किनारे की है। पीड़ित महिलाएं नहर के किनारे बैठी हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें…

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *