बांका में रविवार को रजौन थाना क्षेत्र के पड़घरी-बामदेव सड़क मार्ग पर नहर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में धर्मायचक गांव निवासी अशोक प्रसाद सिंह के बेटे अमित कुमार उर्फ गंगा (40) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित रजौन बाजार की ओर जा रहे थे,तभी उनकी बाइक पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय आसपास कोई नहीं था। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने खाई में पड़े युवक को देखा और लोगों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि अमित रजौन बाजार में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। वह समय-समय पर अपने पैतृक गांव आया-जाया करते थे। उनके दो बच्चे हैं। समय से अस्पताल ले जाने पर बच सकती थी जान स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घायल युवक को अगर समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। जांच में जुटी पुलिस
थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बांका में रविवार को रजौन थाना क्षेत्र के पड़घरी-बामदेव सड़क मार्ग पर नहर पुलिया के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में धर्मायचक गांव निवासी अशोक प्रसाद सिंह के बेटे अमित कुमार उर्फ गंगा (40) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमित रजौन बाजार की ओर जा रहे थे,तभी उनकी बाइक पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना के समय आसपास कोई नहीं था। काफी देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने खाई में पड़े युवक को देखा और लोगों को सूचित किया। परिजनों ने बताया कि अमित रजौन बाजार में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे। वह समय-समय पर अपने पैतृक गांव आया-जाया करते थे। उनके दो बच्चे हैं। समय से अस्पताल ले जाने पर बच सकती थी जान स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घायल युवक को अगर समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। जांच में जुटी पुलिस
थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No tags for this post.