बिरजू हत्याकांड में फरार शूटर गिरफ्तार:भोजपुर में हत्या के प्रतिशोध में घर के बाहर मारी थी गोली; देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

बिरजू हत्याकांड में फरार शूटर गिरफ्तार:भोजपुर में हत्या के प्रतिशोध में घर के बाहर मारी थी गोली; देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

भोजपुर पुलिस ने बिरजू हत्याकांड में शूटर जिलेंधर यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी चांदी इलाके का रहने वाला है। वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही एक बाइक मिला है। एसपी राज ने बताया आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। चांदी थाने में पांच और टाउन पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज है। 26 मई को मुख्य आरोपी सुधीर यादव ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इससे पहले अमित यादव, मनोज यादव और प्रमोद यादव की गिरफ्तारी हुई थी। घर के पास मारी थी गोली दरअसल, रविवार 18 मई को घर के पास अपराधियों ने बिरजू को गोलियां से भून दिया था। मृतक के पिता सुदामा राम ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। मृतक के बड़े भाई को मारने आए थे बदमाश जानकारी के मुताबिक, ‘मृतक के बड़े भाई अपराधी है और मर्डर केस में जेल जा चुका है। मृतक के पिता सुदामा प्रसाद ने बताया, ‘मेरा बड़ा बेटा वीर इलाके में हो रहे देसी और विदेशी शराब की तस्करी का विरोध करता है। इसकी वजह से पांच महीने पहले बदमाशों ने वीर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बदमाश बड़े बेटे को मारने आए थे, लेकिन छोटे को गोली मारी दी।’ सुदामा राम ने बताया कि 2022 में मोती टोला निवासी सुशील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके बड़े बेटे वीरा कुमार को आरोपी बनाया गया था। उसी विवाद में बिरजू की हत्या हुई है। मोती टोला निवासी सुधीर यादव, अमित यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, सोनू यादव और जिलेंधर यादव ने साजिश रचकर उसे मार डाला। भोजपुर पुलिस ने बिरजू हत्याकांड में शूटर जिलेंधर यादव को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी चांदी इलाके का रहने वाला है। वारदात में इस्तेमाल देसी पिस्टल और पांच कारतूस बरामद हुआ है। साथ ही एक बाइक मिला है। एसपी राज ने बताया आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। चांदी थाने में पांच और टाउन पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज है। 26 मई को मुख्य आरोपी सुधीर यादव ने पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। इससे पहले अमित यादव, मनोज यादव और प्रमोद यादव की गिरफ्तारी हुई थी। घर के पास मारी थी गोली दरअसल, रविवार 18 मई को घर के पास अपराधियों ने बिरजू को गोलियां से भून दिया था। मृतक के पिता सुदामा राम ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई थी। मृतक के बड़े भाई को मारने आए थे बदमाश जानकारी के मुताबिक, ‘मृतक के बड़े भाई अपराधी है और मर्डर केस में जेल जा चुका है। मृतक के पिता सुदामा प्रसाद ने बताया, ‘मेरा बड़ा बेटा वीर इलाके में हो रहे देसी और विदेशी शराब की तस्करी का विरोध करता है। इसकी वजह से पांच महीने पहले बदमाशों ने वीर को जान से मारने की धमकी भी दी थी। बदमाश बड़े बेटे को मारने आए थे, लेकिन छोटे को गोली मारी दी।’ सुदामा राम ने बताया कि 2022 में मोती टोला निवासी सुशील यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके बड़े बेटे वीरा कुमार को आरोपी बनाया गया था। उसी विवाद में बिरजू की हत्या हुई है। मोती टोला निवासी सुधीर यादव, अमित यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, सोनू यादव और जिलेंधर यादव ने साजिश रचकर उसे मार डाला।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *