गुवाहाटी टेस्ट में लंच ब्रेक से पहले होगा टी ब्रेक:कारण-गुवाहाटी में जल्दी सूरज उगता है और जल्दी डूबता है; 22 नवंबर से मुकाबला

गुवाहाटी टेस्ट में लंच ब्रेक से पहले होगा टी ब्रेक:कारण-गुवाहाटी में जल्दी सूरज उगता है और जल्दी डूबता है; 22 नवंबर से मुकाबला

टॉस…लंच…टी और स्टंप्स। आमतौर पर टेस्ट क्रिकेट इसी फॉर्मेशन में खेला जाता है। लेकिन, अब इसमें बदलाव होने जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 22 नवंबर से गुवाहाटी में होने जा रहे भारत के दूसरे टेस्ट में लंच से पहले टी ब्रेक होगा। उसके बाद दोपहर में लंच ब्रेक किया जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, BCCI और क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने यह गुवाहाटी टेस्ट के प्लेइंग फॉर्मेशन में बदलाव किया है। क्योंकि, गुवाहाटी सहित भारत के पूर्वी क्षेत्र में सूरज जल्दी उग जाता है, इतना ही नहीं, जल्दी डूब भी जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, गुवाहाटी टेस्ट का पहला सेशन सुबह 9 से 11 बजे के बीच होगा। उसके बाद 20 मिनट का टी-ब्रेक रखा जाएगा। फिर 11:20 से 1:20 के बीच दूसरा सेशन खेला जाएगा। उसके बाद 40 मिनट का लंच ब्रेक होगा। फिर तीसरा सेशन दोपहर 2 बज से 4 बजे तक खेला जाएगा। आमतौर पर भारत में टेस्ट मैच की शुरुआत 9:30 बजे होती है। 11:30 बजे लंच ब्रेक होता है, जोकि दोपहर 12:10 मिनट तक चलता है। फिर दोपहर 2:10 बजे 20 मिनट का टी-ब्रेक होता है। आखिरी सेशन 2:30 बजे से 4:30 बजे तक खेला जाता है। इसे मैच अधिकारी आधे घंटे तक बढ़ा सकते हैं, ताकि 90 ओवर का खेल हो सके। BCCI ने रणजी मैचों के शेड्यूल में बदलाव किया था
बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी मैचों में जल्दी सूर्यास्त की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने सत्र के समय में बदलाव किया था। ———————————————— साउथ अफ्रीका के भारत दौरे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत से टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम घोषित, कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए सोमवार को साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान हो गया। चोट से उबरने के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई। भारत-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट कोलकाता में 14 नवंबर से और दूसरा टेस्ट गुवाहाटी में 22 नवंबर से खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *