तेजस्वी यादव ने की यज्ञ की शुरुआत:नेता प्रतिपक्ष बोले- यज्ञ से शुद्ध होता वातावरण, हमें बढ़ाना चाहिए सेना का हौसला

तेजस्वी यादव ने की यज्ञ की शुरुआत:नेता प्रतिपक्ष बोले- यज्ञ से शुद्ध होता वातावरण, हमें बढ़ाना चाहिए सेना का हौसला

प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज बेगूसराय के बलिया प्रखंड स्थित तुलसी टोल गांव में महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन किया। यज्ञ मंडप का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद उन्होंने यज्ञ परिसर का दौरा भी किया। जहां आकर्षक मूर्तियां को देख कलाकार को सराहा और भव्य आयोजन करने को लेकर ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यज्ञ से वातावरण में भक्तिमय माहौल बनने के साथ ही मन की शुद्धि भी होती है। यज्ञ के हवन की खुशबू जहां तक जाती है, वहां तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। हम लोगों को इस बार एकजुट होकर बेरोजगारी को दूर भगाना है, पलायन को रोकना है। जवान मुस्तैदी से दुश्मनों का कर रहे मुकाबला तेजस्वी ने पाकिस्तान के साथ हो रहे युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि सीमा पर हमारे जवान मुस्तैदी से दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं। शहीद परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। हम देश के साथ खड़े हैं, हमें अपने देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ाना चाहिए। जिनकी बदौलत हम चैन का नींद सोते हैं। स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश में टेंशन का माहौल है। लेकिन हम एकजुट होकर भाईचारे के साथ इस घड़ी में एक साथ खड़े होकर दुश्मनों का मुकाबला करेंगे। साहेबपुर कमाल विधानसभा के लोगों का समर्थन हमेशा मिलता रहा है। उनका प्यार, आशीर्वाद और समर्थन आगे भी हमें मिलते रहेगा। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, राकेश सिंह, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सुधांशु, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष धनराज यादव और माहेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने आज बेगूसराय के बलिया प्रखंड स्थित तुलसी टोल गांव में महारूद्र यज्ञ का उद्घाटन किया। यज्ञ मंडप का फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद उन्होंने यज्ञ परिसर का दौरा भी किया। जहां आकर्षक मूर्तियां को देख कलाकार को सराहा और भव्य आयोजन करने को लेकर ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यज्ञ से वातावरण में भक्तिमय माहौल बनने के साथ ही मन की शुद्धि भी होती है। यज्ञ के हवन की खुशबू जहां तक जाती है, वहां तक वातावरण शुद्ध हो जाता है। हम लोगों को इस बार एकजुट होकर बेरोजगारी को दूर भगाना है, पलायन को रोकना है। जवान मुस्तैदी से दुश्मनों का कर रहे मुकाबला तेजस्वी ने पाकिस्तान के साथ हो रहे युद्ध की चर्चा करते हुए कहा कि सीमा पर हमारे जवान मुस्तैदी से दुश्मनों का मुकाबला कर रहे हैं। शहीद परिवारों के प्रति हमारी संवेदना है। हम देश के साथ खड़े हैं, हमें अपने देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ाना चाहिए। जिनकी बदौलत हम चैन का नींद सोते हैं। स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि देश में टेंशन का माहौल है। लेकिन हम एकजुट होकर भाईचारे के साथ इस घड़ी में एक साथ खड़े होकर दुश्मनों का मुकाबला करेंगे। साहेबपुर कमाल विधानसभा के लोगों का समर्थन हमेशा मिलता रहा है। उनका प्यार, आशीर्वाद और समर्थन आगे भी हमें मिलते रहेगा। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सत्तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीबदास, राकेश सिंह, यज्ञ समिति के अध्यक्ष सर्वेश कुमार सुधांशु, सचिव संजय यादव, कोषाध्यक्ष अरविंद यादव, उपाध्यक्ष धनराज यादव और माहेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *