जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना जमुई जिले के चौड़ीहा के पास हुई थी। मृतक की पहचान सिकंदरा प्रखंड के कोनन गांव निवासी 52 वर्षीय अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। उनका शव बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अनिल कुमार सिंह बांका के चांदन प्रखंड स्थित गौरी अंबा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। 1 नवंबर को वे छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे। पिकअप ने बाइक में मारी थी टक्कर उनके बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि ऑटो से उतरने के बाद वे बाइक पर अपने पिता को बैठाकर घर की ओर सड़क पार कर रहे थे। तभी पश्चिम दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शिक्षक अनिल कुमार सिंह और उनके बेटे अविनाश दोनों घायल हो गए। परिजन ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आवेदन के आधार पर कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल शिक्षक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना जमुई जिले के चौड़ीहा के पास हुई थी। मृतक की पहचान सिकंदरा प्रखंड के कोनन गांव निवासी 52 वर्षीय अनिल कुमार सिंह के रूप में हुई है। उनका शव बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। अनिल कुमार सिंह बांका के चांदन प्रखंड स्थित गौरी अंबा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। 1 नवंबर को वे छुट्टी पर अपने घर लौट रहे थे। पिकअप ने बाइक में मारी थी टक्कर उनके बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि ऑटो से उतरने के बाद वे बाइक पर अपने पिता को बैठाकर घर की ओर सड़क पार कर रहे थे। तभी पश्चिम दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शिक्षक अनिल कुमार सिंह और उनके बेटे अविनाश दोनों घायल हो गए। परिजन ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात करीब 10 बजे अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। आवेदन के आधार पर कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद सिकंदरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सिकंदरा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मृतक के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


