विवाद के बाद आज टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग:सरकार के दखल के बाद पहली बैठक; विवादित मुद्दों पर चर्चा की संभावना कम

विवाद के बाद आज टाटा ट्रस्ट की बोर्ड मीटिंग:सरकार के दखल के बाद पहली बैठक; विवादित मुद्दों पर चर्चा की संभावना कम

रतन टाटा की डेथ एनिवर्सरी के एक बाद आज यानी 10 अक्टूबर को टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टियों की बैठक होगी। ट्रस्ट में चल रहे विवाद पर सरकार के दखल के बाद ये पहली बोर्ड मीटिंग है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में गवर्नेंस या बोर्ड की लीडरशिप से जुड़े किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा की संभावना कम है। मीटिंग में हेल्थकेयर प्रोजेक्ट्स से जुड़े फंड्स को मंजूरी दी जा सकती है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के सीधे दखल के बाद बैठक का माहौल शांत रहेगा। 7 अक्टूबर को अमित शाह के घर हो चुकी मीटिंग टाटा संस की बोर्ड सीट को लेकर हुए विवाद के बीच 7 अक्टूबर को सीनियर लीडरशिप ने गृहमंत्री अमित शाह के घर पर 45 मिनट तक मीटिंग की थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने कहा कि घरेलू झगड़े को जल्द निपटा लिया जाए, ताकि कंपनी पर असर न हो। मीटिंग में गृहमंत्री शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के साथ टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, वाइस-चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और ट्रस्टी डेरियस खंबाटा शामिल हुए। अभी टाटा संस के बोर्ड में 4 सीटें खाली हैं। बोर्ड में नटराजन चंद्रशेखरन, नोएल एन टाटा, वेणु श्रीनिवासन, हरीश मैनवानी और सौरभ अग्रवाल शामिल हैं। टाटा संस की मार्च 2024 तक मार्केट वैल्यू ₹27.85 लाख करोड़ थी। पूरे ग्रुप की वैल्यू करीब ₹15.9 लाख करोड़ है। 5 पॉइंट में समझें टाटा ग्रुप का पूरा विवाद टाटा संस में 4-6% हिस्सेदारी बेच सकता है SP ग्रुप उधर, टाटा और शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के बीच सुलह का रास्ता भी साफ होता नजर आ रहा है। हाल की घटनाओं से वाकिफ हाई-लेवल सोर्सेज बता रहे हैं कि टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस SP ग्रुप को टाटा संस में 4-6% स्टेक डाइल्यूशन ऑफर करने को तैयार हैं। अगर ये डील पक्की हो गई, तो SP ग्रुप को कर्ज चुकाने के लिए पैसे मिल लजाएंगे। ये ग्रुप अभी करीब 30,000 करोड़ रुपए के कर्ज में है। …………………….. टाटा ग्रुप से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रतन टाटा के जाने के बाद ग्रुप में विवाद:सरकार को दखल देना पड़ा, आज पहली डेथ एनिवर्सरी; जानें लीडरशिप से लेकर क्या-क्या बदला रतन टाटा की आज पहली डेथ एनिवर्सरी है। पिछले साल 9 अक्टूबर 2024 को 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। इसके बाद टाटा ग्रुप में लीडरशिप से लेकर कई बड़े बदलाव हुए हैं। इसके अलावा उनके जाने के बाद से ग्रुप में कई विवाद भी चल रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *