तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 43% कम हुआ:रेवेन्यू भी 3% गिरकर ₹53,231 रहा; 6 महीने में 22.30% गिरा शेयर

तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 43% कम हुआ:रेवेन्यू भी 3% गिरकर ₹53,231 रहा; 6 महीने में 22.30% गिरा शेयर

टाटा स्टील को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 295 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 43% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 522.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। टाटा स्टील ने सोमवार (27 जनवरी) को अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस दौरान कंपनी ने ऑपरेशन से 53.648.30 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया। सालाना आधार पर इसमें 3.10% की गिरावट हुई है। वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने 55,311 88 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहते हैं। तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 43% कम हुआ सालाना आधार पर तिमाही आधार पर नोट: आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। क्या होता है स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड? कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कंसॉलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। एक महीने में 9% गिरा टाटा स्टील का शेयर नतीजों से पहले टाटा स्टील का शेयर आज यानी सोमवार (27 जनवरी) को 2.46% गिरकर 126.55 के स्तर पर बंद हुआ। टाटा स्टील का शेयर पिछले 5 दिन में 4.06%, एक महीने में 8.90%, छह महीने में 22.30% और एक साल में 6.26% गिरा है। कंपनी के शेयर में इस साल 7.45% की गिरावट हुई है। कंपनी का मार्केट कैप 1.57 लाख करोड़ रुपए हैं।

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *