पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच एक बार फिर जंग की वजह से काफी नुकसान हुआ है। तालिबान (Taliban) के लड़ाकों और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच हुई जंग की वजह से दोनों पक्षों के 100 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं और काफी लोग घायल भी हुए हैं। मरने वालों और घायलों में तालिबानी लड़ाके, पाकिस्तानी सैनिक और दोनों देशों के नागरिक शामिल हैं। इस जंग के दौरान पाकिस्तान ने दो बार अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक भी की। हालांकि दोनों पक्षों के बीच पाकिस्तान की गुहार पर बुधवार को 48 घंटे के लिए सीज़फायर लागू कर दिया गया है।
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का बड़ा आरोप
इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khawaja Asif) ने भारत पर बड़ा आरोप लगाया है। एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ तालिबान, भारत का प्रॉक्सी युद्ध लड़ रहा है। तालिबान के फैसले नई दिल्ली (भारत सरकार) द्वारा प्रायोजित हैं।”
सीज़फायर पर जताया संदेह
आसिफ ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फायर पर भी संदेह जताया है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का मानना है कि दोनों देशों के बीच सीज़फायर ज़्यादा नहीं टिकेगा।
भारत और अफगानिस्तान में मज़बूत हो रहे संबंध
भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में आ रही मज़बूत भी किसी से छिपी नहीं है। तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी (Amir Khan Muttaqi) के भारत दौरे के दौरान भी दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर जोर दिया गया है। हालांकि भारत की तरफ से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इस युद्ध में तालिबान की मदद का कोई सबूत नहीं है।



“Taliban is fighting India’s proxy war against Pakistan. Their decisions are being sponsored by New Delhi”: Pakistan’s Defence Minister Khawaja Asif